Bihar News : Nawada : नवादा जिलांतर्गत वारिसलीगंज प्रखंड के कोचगांव पंचायत के झौर गांव निवासी अनंत लाल ने BPSC की 70 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 159 वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी शानदार सफलता के साथ ही उनका चयन SDM पद के लिए हुआ है.
अनंत लाल, दयानंद लाल के पुत्र हैं. उनकी इस उपलब्धि से पूरे झौर, कोचगांव पंचायत समेत वारिसलीगंज प्रखंड में खुशी का माहौल है. जैसे ही चयन की खबर गांव पहुंची, परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा अनंत लाल को बधाई दी.
क्षेत्र के सामाजिक व राजनैतिक कार्यकर्ताओं तथा शिक्षा प्रेमियों ने अनन्त लाल को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.
- चंद्रमौलि शर्मा.
BPSC में 159 वीं रैंक लाकर झौर ग्राम निवासी अनंत लाल बने SDM, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
Reviewed by News today 365
on
June 21, 2026
Rating: 5
No comments