Header Ads

Breaking News

विश्व योग दिवस पर लोगों ने योग कर निरोग रहने का दिया संदेश

Bihar News : Nawada : विश्व योग दिवस पर रविवार को नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड क्षेत्र के कई स्थानों पर योग से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए. सरकारी तथा निजी संस्थानों में भी योग, व्यायाम, योगासन आदि कार्यक्रम सुबह से संध्या तक चलता रहा. बूढ़े, जवान, बच्चे तथा हर आयु वर्ग के लोगों ने योग कर विश्व योग दिवस को उत्साह पूर्वक मनाया. अहले सुबह से ही नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र में योग कार्यक्रमों की धूम रही.

सुबह में पूर्व-मध्य रेलवे के किऊल-गया रेलखंड के वारिसलीगंज प्लेटफार्म संख्या 1 पर नगर के गणमान्य लोगों ने अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा के नेतृत्व में योग व्यायाम कर विश्व योग दिवस मनाया. जबकि नेवाजगढ में अनिल कुमार के नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया. वहीं, आरएसएस के सह जिला संघचालक डा. रणजीत कुमार के नेतृत्व में स्थानीय माफी गढ़ मैदान में विश्व योग दिवस मनाया गया. सबों ने नियमित योग कर निरोग रहने का संकल्प दोहराया. 

इस अवसर पर पूर्व विधायक अरुणा देवी, पूर्व मुखिया ई. रामसकल सिंह, निरंजन कुमार, शैलेंद्र शर्मा, संजय कुमार मंगल, विजय कुमार राय, लक्ष्मण प्रसाद चौरसिया, कंचन कुमार, पूर्व मुखिया अक्षय कुमार, अरुण कुमार शर्मा, विजय कुमार, सुनील कुमार गुप्ता, बिनोद कुमार, शंभू शरण, दीनानाथ प्रसाद सहित कई गणमान्य उपस्थित थे.



                                      - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments