Header Ads

Breaking News

JEE Public School में धूमधाम से मना जन्माष्टमी का त्योहार

Bihar News : Nawada : नवादा जिलांतर्गत वारिसलीगंज बाजार के माफी गली स्थित JEE Public School में गुरुवार को के नन्हे - मुन्ने बच्चों ने राधा और कान्हा के रूप में गजब की छटा बिखेरी. साथ में गोपियां भी मौजूद रही. सभी प्रतिभागी; जिन्होंने इस कार्यक्रम में भाग लिया, अपनी शानदार प्रस्तुति से पूरे विद्यालय परिसर में एक उमंग भर दिया.

कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में UKG के प्रतीक सिंह व वंशिका, Nursery B के आंवी कुमारी व आकांक्षा राज ने कान्हा और राधा के रूप में अपनी प्रस्तुति दी.

गोपियों के रूप में Nursery A से आकृति एवं आरुषि, लेख से अंशिका, Class 1 B से वर्तिका गुप्ता, 1 A से आरुषि, 2 से सुहानी एवं अनन्या,  3 से वेदिका एवं आरिका, 4 से देवांशी एवं 5 से ज्योति, प्राची, अंशिका और दीक्षा वर्मा ने भाग लिया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक एवं शिक्षिका का खास योगदान रहा जिसमें मधु, आराध्या, मुस्कान, हर्षित, अमित एवं प्रियांशु सर प्रमुख हैं. जबकि अन्य शिक्षक एवं शिक्षिका अनुशासन को बनाए रखने में अपनी भूमिका का निर्वहन किया.

कार्यक्रम में निदेशक मंडल की गरिमामयी उपस्थिति रही. डॉ. हरेराम एवं मोती प्रसाद गुप्ता ने बच्चों का हौसला बढ़ाया. 


उन्होंने बताया कि हमारे विद्यालय में लगातार इस प्रकार की गतिविधि होती रही है और आगे भी हम लोग ऐसी गतिविधि को बरकरार रखेंगे. उन्होंने कहा कि आगे बहुत सारी अन्य विभिन्न प्रकार की गतिविधियां देखने को मिलेगा.

                                             - चंद्रमौलि शर्मा.

                                                

No comments