Header Ads

Breaking News

12 सितंबर को प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादा में होगी नेशनल क्विज प्रतियोगिता, INTACH की बैठक में विरासत संरक्षण से संबंधित लिए गए कई निर्णय

Bihar News : Nawada : नवादा जिला मुख्यालय के स्टेशन रोड स्थित कार्यालय परिसर में गुरुवार को INTACH, Nawada Chapter की सामान्य बैठक Convenor प्रो० डा. बच्चन कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई.

सदस्यों का स्वागत करते हुए संस्था के कन्वेनर प्रो० पाण्डेय ने बताया कि इंटेक मुख्यालय के निर्देश पर नेशनल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 12 सितम्बर को Project Girls inter school, Nawada में किया जायेगा. इसमें विरासत से संबंधित लिखित एवं मौखिक प्रश्न पूछे जायेंगे.

प्रत्येक सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल से चार बच्चों की सूची देने का अनुरोध प्रधानाध्यापकों से किया गया है. इसमें 7th से 10th तक के बच्चे भाग लेंगे. प्रथम एवं द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राएं राज्यस्तरीय क्विज प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे एवं राज्य स्तर के विजेता राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा एवं प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा. क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूल के प्रधानाध्यापकों से अनुरोध किया गया कि प्रॉजेक्ट समन्वयक के रूप में नामित श्री दयानन्द प्रसाद से मोबाइल संख्या 9771085197 पर संपर्क स्थापित करेंगे.

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि खुरी नदी की विरासत को बचाने के लिए जिला प्रशासन से पुनः आग्रह किया जाय. सदस्यों ने जिला प्रशासन को रोड मैप देते हुए खुरी नदी के दोनों ओर मजबूत किनारा एवं वृक्षारोपण कर अतिक्रमण मुक्त करने का अनुरोध किया गया. साथ ही, नदी में कचरा फेंकने एवं फेंके हुए कचरे को हटाने के लिए जिला प्रशासन से आग्रह किया गया.

सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय किया कि वर्तमान टाउन हॉल को पूर्णतया व्यवस्थित करने हेतु जिला प्रशासन से गुहार लगाया जाए. जिला में विरासत की सूचीकरण एवं कोहबरबा पहाड़ पर Rock Art (रॉक आर्ट) को संरक्षित करने की माँग इंटेक  मुख्यालय से किया गया.

समाज से विलुप्त होती जा रही संस्कार गीत, होली, चैता, बिरहा, कजरी, धनरोपनी गीत, शादी लोकगीत, बारहमासा, झुमर, सोहर जैसे गीत को संरक्षित करने के लिए एक बड़ा कार्यक्रम नवादा चैप्टर द्वारा आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

बुनियाद केन्द्र जिसकी स्थापना जिला मुख्यालय में किया जाना था लेकिन यह हिसुआ एवं रजौली में चलाया जा रहा है जिला प्रशासन से आग्रह किया गया कि बुनियाद केन्द्र नवादा शहर में स्थापित किया जाय जिससे बुजुर्गों के साथ-साथ अन्य लोग भी लाभान्वित हो सकें.

बैठक में अन्य लोगों के अलावा महेन्द्र प्रसाद सिन्हा,  बीणा मिश्रा, प्रो० डा. रविन्द्र कुमार, अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, ललित किशोर शर्मा, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, चन्दन कुमार, श्यामसुन्दर पाण्डेय, सिद्धेश्वर सिंह आदि ने अपने विचार रखे. महेन्द्र प्रसाद सिन्हा के धन्यवाद प्रस्ताव के बाद सभा की कार्यवाही संपन्न हुई.

                                                   - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments