Header Ads

Breaking News

ब्राईट माइंड्स स्कूल, नवादा में हुआ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन

Bihar News : Nawada : नवादा जिला​ मुख्यालय स्थित ब्राईट माइंड्स स्कूल परिसर में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया गया. ​राधा-कृष्णा की जोड़ी की सजावट एवं उनके किरदार के रूप में त्रिशिका और रिशुराज ने कमाल कर दिया. बच्चों के साथ-साथ संस्था के चेयरमैन एवं शिक्षिकाओं ने नन्हे-मुन्ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया.

दही-हांडी मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान, अनुष्का , शौर्य एवं हर्ष मटकी माखन की चोरी करते हुए पकड़े गए जिसका बच्चों ने खूब आनंद लिया. ​संस्था के चेयरमैन डॉ० बच्चन कुमार पांडेय ने भगवान श्री कृष्ण की लीला एवं उनके जन्म की कहानी सुनाते हुए बच्चों को भगवान कृष्ण जैसा ज्ञानी बनने का सपना बच्चों को दिखाया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबंध निदेशक पीयूष कुमार पांडेय के नेतृत्व में सोनाली, रोशनी जैन, प्रीति, अर्चना, जूली, रिचा, ताहिरा, चमन, गुड़िया, सुहानी, शबनम ने बड़ी करीने से किया था. ​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री महेन्द्र प्रसाद सिंह, दयानंद प्रसाद एवं सिद्धेश्वर सिंह उपस्थित थे. 

                                           - चंद्रमौलि शर्मा.


No comments