Header Ads

Breaking News

Warisaliganj में दानवीर तथा शिक्षाप्रेमी कन्हाई लाल साहू की मनाई गई 127 वीं जयंती


Nawada जिले के श्री गणेश बी.के.साहू इंटर विद्यालय, वारिसलीगंज में बुधवार की सुबह शिक्षाप्रेमी तथा दानवीर कन्हाई लाल साहू की 127 वीं जयंती मनाई गई. 

सर्वप्रथम आमोद साव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके बाद विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रामरतन प्रसाद ने स्व. कन्हाई लाल साहू के चित्र पर माल्यार्पण किया. 

मौके पर उपस्थित समाजसेवी विजय कुमार राय, सुनील साहू, कंचन साहू, सुरेश कुमार, भोला साव, नगर भाजपा अध्यक्ष सुमन कुमार, शिक्षक यशपाल गौतम, विक्रम आनंद, अल्पना भारती आदि ने कन्हाई लाल साहू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया. 

वक्ताओं ने कन्हाई लाल साहू द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए लोगों से उनके पदचिह्नों पर चलने की सलाह दी. 

गौरतलब है कि भत्तू साहू और कन्हाई साहू दोनो भाई थे. अपने तो दोनों कम पढ़े लिखे थे परंतु शिक्षा के प्रति उनका अत्यधिक लगाव था. फलस्वरूप, उन्होंने अपनी जमीन जायदाद को स्कूल, कॉलेज आदि खुलवाने के लिए सहर्ष दान कर दिया था. 

इनके ही नाम पर वारिसलीगंज का एस. जी.बी.के.साहू इंटर विद्यालय तथा नवादा का कन्हाई लाल साहू कॉलेज है. यही कारण है कि शिक्षाप्रेमी तथा साहू समाज के लोग प्रतिवर्ष इनकी जयंती मनाते हैं.

                    - चंद्रमौलि शर्मा.

                                

No comments