गृहमंत्री Amit Shah के रविवार को नवादा के हिसुआ में होने वाले कार्यक्रम की सफलता के लिए पूर्व सिविल सर्जन सह प्रख्यात चिकित्सक विमल प्रसाद अपने सहयोगियों के साथ सैकडों गांवों में चलाया संपर्क अभियान
लोगों में जबरदस्त उत्साह , कार्यक्रम में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ जुटने का दावा
बिहार के नवादा जिले के इंटर विद्यालय हिसुआ के मैदान में देश के गृहमंत्री अमित शाह कल यनि रविवार 2 अप्रैल को दिन के 11 बजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.
तत्पश्चात वे नवादा लोकसभा की कोर कमिटि के साथ गहन विचार - विमर्श करेंगे.
कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी , बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा , सांसद राकेश सिन्हा , सांसद विवेक ठाकुर ,पूर्व मंत्री जीवेश मिश्र , विधायक अरुणा देवी , पूर्व विधायक अनिल सिंह , पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना , नालंदा प्रभारी नवीन केसरी , जिलाध्यक्ष अनिल मेहता , पूर्व सिविल सर्जन सह प्रख्यात चिकित्सक विमल प्रसाद , पूर्व विधायक कन्हैया रजवार , लोकसभा प्रभारी रवि रौशन मंडल समेत भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवादा लोकसभा क्षेत्र के गांवों में जनसम्पर्क अभियान चलाया।
हाल फिलहाल नवादा के सिविल सर्जन से सेवानिवृत्त प्रसिद्ध चिकित्सक विमल प्रसाद अपने सहयोगियों के साथ लगातार संपर्क अभियान में जुटे हुए हैं।
नवादा जिले के सैंकड़ों गांवों तथा बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भी घर- घर जाकर गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में भाग लेने का वे आमंत्रण दे रहे हैं।
डॉ. विमल प्रसाद को अपने बीच पाकर ग्रामीण धन्य समझ रहे हैं। लोग उन्हें कार्यक्रम में भाग लेने का भरोसा दिला रहे हैं। सभास्थल तक ले जाने औऱ वापस पहुंचाने के लिए डॉ. विमल प्रसाद अपने स्तर से भी लोगों की सुविधा का ख्याल रख रहे हैं।
डॉ. प्रसाद के भाजपा में आने से कार्यकर्ताओं के मनोबल में भारी इजाफा हुआ है।
हर जगह उन्हें लोग सम्मानित कर रहे हैं।
जनसमर्थन से अभिभूत डॉ. विमल प्रसाद ने NEWS TODAY365 के मुख्य संपादक चंद्रमौलि शर्मा से अमित शाह के हिसुआ कार्यक्रम में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ जुटने का दावा किया है।








No comments