Header Ads

Breaking News

नालंदा और सासाराम की रामनवमी शोभायात्रा में भड़की हिंसा के कारण घर-बार छोड़ने को मजबूर हुए लोग दहशत में आम जन जीवन. हिंसा की भेंट चढ़ी Amit shah का सासाराम दौरा, Nawada के हिसुआ में करेंगे जन सभा को संबोधित.

 


बिहार में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान पैदा तनाव से बवाल मचा हुआ है. रामनवमी के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को पहले सासाराम में पथराव- आगजनी हुई. फिर नालंदा भी सुलग उठा. नालंदा में हालात और भी बिगड़े. पथराव के साथ फायरिंग भी हुई. 5 लोगों को गोली भी लगी. अब दोनों शहरों में शांति है. लेकिन तनाव कम नहीं हुआ है. 

घर-बार छोड़ रहे लोग.



सासाराम में हिंसा का खौफ ऐसा है कि कुछ लोग घर छोड़ कहीं और चले गए. लोग कुछ सामान बांध रहे हैं. जबकि नालंदा के कई इलाकों में शुक्रवार के दंगे के बाद अब भी कई जगह धुआं उठ रहा है. लोग डरे हुए हैं. तबाही के निशान साफ दिख रहे हैं. डरे हुए लोग पलायन भी कर रहे हैं.

तो यहां कैसे रहेंगे, जब प्रशासन ने खड़े किये हाथ?

सासाराम के एक हिंसाग्रस्त इलाके में घर खाली करके जा रहे एक दंपती ने पुलिस प्रशासन के दावों की पोल खोल दी. घर के मुखिया ने बताया, ''जब हम लोगों की रखवाली ही कोई नहीं कर रहा तो यहां कैसे रहेंगे?''

हिंसा से पीड़ित परिवार के मुखिया ने कहा.

इसके अलावा, अपने बचे खुचे सामान को समेटकर जाने की तैयारी कर रही महिला ने आरोप लगाया, ''प्रशासन के सामने हमारे घरों में आग लगाई गई. सामान जलाकर राख कर दिया गया. जब हम लोगों ने मदद की गुहार लगाई तो पुलिस-प्रशासन की ओर से कहा गया कि आप लोग पहले जान बचाइए. जिंदगी रहेगी तो कितने ही घर मिल जाएंगे. इसलिए हम मजबूरी में भाग रहे हैं.''

दहशत में आम जन-जीवन.


 बिहार के रोहतास और नालंदा जिले के मुख्यालय क्रमश: सासाराम और बिहार शरीफ में रामनवमी की शोभायात्रा खत्म होने ही वाली थी, तभी दोनों शहर धधक उठे. शेरशाह का शहर सासाराम और ऐतिहासिक शहर नालंदा में हिंसा की आग की ऐसे भड़की कि लोग सिहर उठे. सबसे ज्यादा हालात नालंदा में बिगड़े हैं.

जमकर हुई फायरिंग,आगजनी और लूटपाट.


लूटपाट का वीडियो:

 

रामनवमी शोभायात्रा के दौरान दो गुट भिड़ गए. दोनों ओर से पहले पत्थर चले फिर गोलियां चलने लगीं. 5 लोगों को गोली भी लगी. देखते ही देखते बेकाबू भीड़ ने आगजनी शुरू कर दी. कई गाड़ियां धू–धू कर जलने लगीं. कुछ देर तक ऐसा लगा मानो शहर में न पुलिस है और न ही कोई प्रशासन. जब तक पुलिस जागी तब तक शहर बदरंग हो चुका था. सड़कें जंग का मैदान बन चुकी थीं. कई दुकानों में दंगाईयों ने करोड़ो रुपये के सामानों  को लूट लिया.



अमित शाह का सासाराम दौरा रद्द, नवादा के हिसुआ में होगा कार्यक्रम.



भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने रामनवमी हिंसा को बिहार सरकार की सोची समझी साजिश बताते हुए सासाराम में धारा 144 लगे रहने के कारण गृह मंत्री अमित शाह का दौरा स्थगित करने की घोषणा की है. जबकि नवादा के हिसुआ इंटर विद्यालय के मैदान में रविवार 2 अप्रैल को जनसभा को संबोधित करेंगे.

नालंदा DM ने कहा:


शोभायात्रा पर पथराव का वीडियो:






No comments