Bihar News : Nawada : जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद अंतर्गत मुड़लाचक शिवाजी नगर मोहल्ला स्थित वार्ड संख्या 7 के आम रास्ता में जल जमाव के चलते लोगों को हो रही परेशानी से छुटकारा दिलाने की मांग महल्ला वासियों ने बुधवार को आवेदन देकर कार्यपालक पदाधिकारी समीर कुमार चौधरी से की है.
कार्यपालक पदाधिकारी को दिए गए आवेदन में सेवानिवृत प्रधानाध्यापक रामलखन प्रसाद, जदयू जिला महासचिव अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, अरुण कुमार, आंगनवाडी सेविका सुनीता कुमारी, पूर्व मुखिया अनिरुद्ध प्रसाद आदि दो दर्जन से अधिक प्रमुख मोहल्ला वासियों ने कहा है कि मुड़लाचक देवीस्थान के उत्तर से सेवकस्थान तक जानेवाली आम रास्ते में कई महीने से नाली का पानी जमा रहने के कारण इस रास्ते होकर आंगनवाडी केन्द्र में पढ़ने वाले छोटे - छोटे बच्चे गिरकर अक्सर घायल हो जाते हैं.
नाली का निकास नहीं रहने के चलते वार्ड संख्या 7 एवं 6 का पानी वार्ड संख्या 7 के आम रास्ता में जमा रहता है. नाली निर्माण के लिए महल्ला वासियों ने वार्ड पार्षद तथा विभाग से मिलकर प्रयास भी किया. परंतु नतीजा अबतक सिफर रहा.
इस रास्ता होकर हर किसी का जाना मुश्किल हो गया है. महल्ला वासियों ने जल जमाव के चलते मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से बचाने की मांग की है. साथ ही, शिवाजी नगर के वार्ड संख्या 7 के नाली के पानी की निकासी देवीस्थान के बगल वाली गली से मेन रोड के पश्चिम होकर गुजरने वाला नाला में करने की मांग की है. कार्यपालक पदाधिकारी ने समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया है.
- चंद्रमौलि शर्मा.
जल निकासी के अभाव में शिवाजी नगर वार्ड संख्या 7 में देवीस्थान को सेवकस्थान से जोड़ने वाली गली में जल जमाव व गंदगी से परेशानी
Reviewed by News today 365
on
May 20, 2026
Rating: 5
No comments