Bihar News : Nawada : SP अभिनव धीमान के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर वारिसलीगंज पुलिस ने Cyber आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बुधवार को थाना क्षेत्र के बल्लोपुर गांव के मुड़ीकटवा मोड़ से दक्षिण सरकारी पईन के बैर पेड़ के पास छापामारी की.
गुरुवार को स्थानीय थाना में प्रेस वार्ता करते हुए SDPO पकरीबरावां राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि छापामारी में कुल 3 साईबर आरोपियों को पकड़ा गया. इनके पास से 3 एंड्रोएड मोबाईल एवं 2 पेज का कस्टमर डाटा बरामद किया गया है.
गिरफ्तार लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एवं अन्य कम्पनियों के नाम पर लोन देने की खातिर ग्राहकों का प्राप्त कस्टमर डाटा से ठगी किया जाता है. इसमें ग्राहक का मोबाईल नंबर, नाम, पता आदि के बारे जानकारी अंकित रहता है. उक्त कस्टमर डाटा में अंकित मोबाईल नंबर पर ये लोग संपर्क कर लोन देने के नाम पर ठगी का काम करते है.
इस आलोक में वारिसलीगंज थाना कांड सं. - 277/26, तिथि: 22.04.26, धारा:-303 (2)/318 (2)/318 (4) /336 (2) /111/338/340(2)/61(2)/ 3(5) IPC एवं 66/66बी/ 66 सी /66डी IT एक्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता निम्न प्रकार है :-
1. सत्येन्द्र कुमार, उम्र- 30 वर्ष, पिता- कृष्ण महतो, सा०- दौलतपुर, थाना वारिसलीगंज, जिला नवादा.
2. विकाश कुमार, उम्र- 18 वर्ष, पिता- विजय प्रसाद, सा० - बल्लोपुर, थाना - वारिसलीगंज, जिला नवादा.
3. निरूद्ध किये गये बालक - 1.
बरामद सामानों की विवरणी :
1.डी एन्ड्रायड मोबाईल - 3
2. कस्टमर डाटा - 2 पेज.
छापेमारी टीम में शामिल :
1. Police Inspector-सह-थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी,
2. ASI अखिलेश्वर सिंह,
3. ASI रमेश कुमार,
4. पु०स०अ०नि० कन्हैया जी सिंह.
-- चंद्रमौलि शर्मा / संतोष कुमार.
पुलिस ने छापेमारी कर 3 cyber आरोपियों को किया गिरफतार, 3 एंड्रॉयड मोबाइल व 2 पेज डाटा कस्टमर बरामद
Reviewed by News today 365
on
April 23, 2026
Rating: 5
No comments