Home/Bihar/Bihar News/Nawada/Nawada News/News/Patna/वारिसलीगंज थाना चौक से सटे पश्चिम PWD की 2.49 एकड़ जमीन पर बस स्टैंड निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का SDO ने दिया आदेश
वारिसलीगंज थाना चौक से सटे पश्चिम PWD की 2.49 एकड़ जमीन पर बस स्टैंड निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का SDO ने दिया आदेश
Bihar News : Nawada : नवादा जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद मुख्यालय अंतर्गत थाना चौक से सटे पश्चिम पीडब्ल्यूडी, बिहार सरकार के नया खाता संख्या 569 की 2 एकड़ 49 डिसमिल जमीन पर स्थाई बस स्टैंड बनाने के लिए नगर परिषद के दो पदाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर स्थल निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन के साथ ही अपना मंतव्य समर्पित करने का नवादा सदर SDO अमित अनुराग ने आदेश दिया है.
नवादा सदर अनुमंडल पदाधिकारी के पत्रांक 28, अनु गो. दिनांक 22 . 3. 2026 को 2 अप्रैल 026 को ईमेल से वारिसलीगंज नगर परिषद को इस दिशा में कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नवादा जिला JDU महासचिव, बाबा बैजनाथ सिंह सेवा संस्थान, वारिसलीगंज के सचिव सह वारिसलीगंज प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति सदस्य नप के माफी ग्राम निवासी नवीन कुमार ने नवादा DM, सदर SDO, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी, वारिसलीगंज नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी को 26. 12. 2025 को आवेदन देकर वारिसलीगंज में स्थाई बस स्टैंड बनाए जाने की मांग की.
आवेदन में कहा गया कि राजस्व मौजा माफी, थाना वारिसलीगंज, जिला नवादा में नया खाता संख्या 569 का सभी नया प्लॉट नंबर 4824 की एराजी 1 एकड़ 65 डिसमिल, नया प्लॉट 4827 ऐराजी 57 डी., नया प्लॉट 4828 एराजी 8 डी., नया प्लॉट 4829 का 4 डी., नया प्लॉट 4830 की 12 डी. एवं नया प्लॉट 4831 की 3 डी., इन सभी जमीनों की एराजी 2 एकड़ 49 डी. जमीन वारिसलीगंज थाना के निकट मेन रोड से सटे पश्चिम में स्थित है. यह पुराना सर्वे खतियान में एक प्लॉट नंबर 3762 से नया सर्वे में उक्त वर्णित नया सभी प्लॉट बना हुआ है जो एक दूसरे से सटा हुआ है.
आवेदन में कहा गया है कि वारिसलीगंज में वर्तमान समय में कोई बस स्टैंड नहीं है. फलस्वरूप, सभी बस, टैक्सी, ई - रिक्शा, आम सड़क पर जहां - तहां खड़ा रहता है. इसके चलते आम लोगों के आवागमन में काफी परेशानी होती है. सड़क हमेशा जाम रहता है. उक्त वर्णित नया खाता संख्या 569 की सभी जमीन लोक निर्माण विभाग, बिहार सरकार की है. बस पड़ाव की आम जनता की यह मांग वर्षों पुरानी है.
जदयू जिला महासचिव सह प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति सदस्य नवीन कुमार ने प्रशासन से जनहित में वारिसलीगंज की उक्त पीडब्ल्यूडी बिहार सरकार की 2 एकड़ 49 डिसमिल पर बस स्टैंड बनाने की मांग की है ताकि आम जनता को सड़क जाम से राहत मिल सके और परेशानी दूर हो सके.
- चंद्रमौलि शर्मा.
वारिसलीगंज थाना चौक से सटे पश्चिम PWD की 2.49 एकड़ जमीन पर बस स्टैंड निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का SDO ने दिया आदेश
Reviewed by News today 365
on
April 10, 2026
Rating: 5
No comments