Bihar News : Nawada : जिले के वारिसलीगंज स्टेशन रोड स्थित तुमड़िया बाबा भवन में रविवार को वरीय नागरिक संघ की वारिसलीगंज अंचल इकाई की मासिक बैठक श्यामसुंदर दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई. मौके पर संगठन के विस्तार की योजना पर गहन विचार - विमर्श किया गया.
बैठक के अंत में वारिसलीगंज प्रखंड के बाघीबरडीहा पैक्स अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता शीतल प्रसाद, नवादा के जाने माने चिकित्सक डा. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह तथा प्रखंड के चकबाय ग्रामीण गनौरी प्रसाद के पौत्र व राजकुमार प्रसाद के पुत्र अभिषेक राज उर्फ गोलू के असामयिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.
इस अवसर पर श्सुंयामसुंदर दुबे, सुंदर कुशवाहा, अखिलेश्वर शर्मा, नागेंद्र शर्मा बंधु, अनिल कुमार, बसंत कुमार सिंह, ललन प्रसाद सिंह, कपिलदेव चौरसिया, कैलाश प्रसाद आदि ने अपने विचार व्यक्त किए.
-- चंद्रमौलि शर्मा.
वरीय नागरिक संघ की बैठक में संगठन के विस्तार को ले हुआ गहन विचार विमर्श
Reviewed by News today 365
on
April 05, 2026
Rating: 5
No comments