Header Ads

Breaking News

JDU के नव मनोनीत नवादा जिलाध्यक्ष राजकिशोर दांगी के अभिनंदन समारोह को यादगार बनाने के लिए उमड़ेगा कार्यकर्ताओं का सैलाब, तैयारी जोरों पर


Bihar News : Nawada : नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड अंतर्गत पतांगी ग्राम निवासी जिला पार्षद राजकिशोर दांगी को नवादा जिला JDU का अध्यक्ष बनाए जाने के पश्चात अभिनंदन समारोह की तैयारी जोरों पर पर है.


नवादा नगर के गोनावां डाकबाबा स्थान के पास स्थित बंधन रेजीडेंसी में 17 मार्च मंगलवार को 11 बजे दिन से आयोजित होने वाले जदयू के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष के अभिनंदन समारोह को यादगार बनाने के लिए रविवार की देर शाम को वारिसलीगंज बाजार के थाना चौक स्थित जदयू जिला महासचिव नवीन कुमार के आवासीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्पित कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जदयू जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने की.



बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि वारिसलीगंज से संकड़ों कार्यकर्ता सम्मान समारोह में भाग लेंगे. इसके लिए 10:30 बजे खरांट मोड़ पर बाजे - गाजे तथा फूल माला के साथ पटना से नवादा लौटने वाले जदयू जिलाध्यक्ष के भव्य स्वागत की तैयारी है. वहीं से काफिला के साथ जदयू कार्यकर्ता नवादा के सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे. 


मौके पर जदयू जिला महासचिव अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार यादव, जिला  महासचिव नवीन कुमार, जिला महासचिव महेश भाई पटेल, प्रखंड उपाध्यक्ष अनिल कुमार, प्रखंड मीडिया सेल प्रमुख विकास कुमार सन्नी, कार्यालय प्रभारी संजय कुमार, मोसमा पंचायत अध्यक्ष इरफान हुसैन, सक्रिय सदस्य राघवेंद्र शर्मा, रामअनुग्रह सिंह, घनश्याम कुमार आदि ने कार्यक्रम को यादगार बनाने का संकल्प व्यक्त किया. 



जेडीयू के पूर्व प्रदेश महासचिव राजकिशोर दांगी को नवादा जिला जदयू का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जिले भर के पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखी जा रही है. कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि जिले भर के सभी नए - पुराने पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जिलाध्यक्ष काम करेंगे तथा पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे.

- चंद्रमौलि शर्मा.


No comments