Bihar News : Nawada : नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर के किसान भवन मैदान में गुरुवार की शाम मुड़लाचक प्रीमियर लीग द्वारा आयोजित 10 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के विजेता तथा रनर क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रतीक चिह्न व शील्ड देकर सम्मानित किया गया.
मुड़लाचक प्रीमियर लीग के तत्वाधान में मुड़लाचक वारियर्स क्रिकेट टीम के कप्तान ब्रांड काजू सहित रवि, आकाश, श्रवण,कुंदन,अविनाश, गोलू, राजा, सूर्य, सूरज वर्मा तथा छोटू ने लाजाबाज प्रदर्शन कर क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया. इस टीम के खिलाड़ियों ने मैच जीतकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया.
वहीं, मुड़लाचक टाइटंस क्रिकेट टीम के कप्तान अजित सिंह चंद्रवंशी समेत करण, प्रिंस, राहुल, साहिल, आजाद, धर्मेंद्र, सूरज, विकास, मोहित, कुंदन ने लाजवाब प्रदर्शन कर रनर का खिताब जीता.
विजयी तथा रनर टीम के कप्तान एवं खिलाड़ियों को सामाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा तथा वरिष्ठ राजद नेता शिवशंकर चंद्रवंशी ने ट्रॉफी, शील्ड व प्रतीक चिह्न पहनाकर सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया. दोनों ने खिलाड़ियों को खेल जगत में अपना नाम रौशन करने का आशीष दिया.
अपने संबोधन में शिवशंकर चंद्रवंशी ने कहा कि खेल में कोई जाति - धर्म नहीं होता है. इसमें सिर्फ खेल, खिलाड़ी और जीत की भावना होती है. चंद्रमौलि शर्मा ने कहा कि खेल सामाजिक समरसता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करता है. कार्यक्रम से खिलाड़ियों एवं उपस्थित गणमान्य के बीच प्रसन्नता देखी गई.
-- चंद्रमौलि शर्मा.
मुड़लाचक वारियर्स ने मुड़लाचक टाइटंस को हराकर मुड़लाचक प्रीमियर लीग क्रिकेट ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
Reviewed by News today 365
on
March 13, 2026
Rating: 5
No comments