Header Ads

Breaking News

विवेकानंद पब्लिक स्कूल, वारिसलीगंज में विशेष आशीर्वाद समारोह आयोजित

Bihar News : Nawada : जिले के विवेकानंद पब्लिक स्कूल, वारिसलीगंज में बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिए बुधवार को विशेष आशीर्वाद समारोह  का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करना था.

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई. विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, नियमित अभ्यास एवं सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि “सफलता उन्हीं को मिलती है जो परिश्रम, अनुशासन और धैर्य को अपना साथी बनाते हैं.”

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक शीतल कुमारी ने कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, उपहार देकर तथा मंगलकामनाएँ व्यक्त कर आशीर्वाद प्रदान किया. विद्यालय परिसर में भावनात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण बना रहा. कई विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया.



समारोह के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्कृष्ट परिणाम की कामना की गई. यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं स्मरणीय सिद्ध हुआ.



-- चंद्रमौलि शर्मा.

No comments