Header Ads

Breaking News

फिर से चीनी मिल की सोंधी महक से गुलजार होगा वारिसलीगंज, भूमि चयन को लेकर बैठक आयोजित


Bihar News : Nawada : केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा बिहार के दर्जनों जिलों में नई चीनी मिल की स्थापना के प्रस्ताव में नवादा जिले के चयन के बाद शुक्रवार को वारिसलीगंज शहर स्थित जिला परिषद डाकबंगला में भूमि चयन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में वारिसलीगंज चीनी मिल संघर्ष समिति के सदस्यों ने नवादा सांसद विवेक ठाकुर को धन्यवाद ज्ञापन देते हुए उनके इस प्रस्ताव की प्रशंसा की.

कहा गया है कि वर्षों से संचालित बिहार स्टेट सुगर कॉरपोरेशन की एक इकाई वारिसलीगंज में कार्यरत होने के कारण किसानों को ईख उत्पादन की तकनीकी के साथ भावनात्मक जुड़ाव को लेकर सांसद विवेक ठाकुर ने नवादा जिले में वारिसलीगंज को प्रथम वरीयता दी है. 

प्रखंड के पश्चिमी जिला पार्षद अंजनी सिंह व जदयू नेता डॉ रविकांत उर्फ अजय सिंह के नेतृत्व में वारिसलीगंज चीनी मिल संघर्ष समिति के सैकड़ों सदस्यों ने बैठक आयोजित कर वारिसलीगंज-खराठं पथ पर अवस्थित बिजली पावर ग्रीड से सटे बिहार सरकार की तकरीबन 70 एकड़ भूमि को चिंहित किया गया है. इसके अलावा सदस्यों ने दरियापुर-मसनखामां-मकनपुर स्थित मणिगढ़ मैदान के पूरब तकरीबन सौ एकड़ अनावाद बिहार सरकार की जमीन चयन कर सांसद विवेक ठाकुर को प्रस्तावित किया है.



सदस्यों ने आपस में रंग-गुलाल लगाकर वर्षों से वारिसलीगंज की चिर परिचित मांगों को साकार होता देख खुशी का इजहार किया. सैकड़ों की संख्या में बुद्धिजीवियों ने जिला परिषद डाकबंगला से शहर की ह्दयस्थली मेन चौक तक पैदल मार्च करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सांसद विवेक ठाकुर  जिंदाबाद के नारे लगाये.


गौरतलब है कि वर्ष 1993 में बंद हुई वारिसलीगंज चीनी मिल के बाद इसे पुनः संचालित करने के लिए पिछले 32 वर्षों से प्रत्येक विधानसभा व लोकसभा चुनाव में खासकर वारिसलीगंज के लिए प्रमुख मांगों में से एक रही है. हालांकि चीनी मिल की बंद पड़ी भूमि पर फिलहाल अडानी समूह की अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री निर्माणाधीन है. पुनःचीनी मिल फैक्ट्री की पुनर्स्थापना की सुगबुगाहट से क्षेत्र के किसानों, मजदूरों व व्यवसायियों में खुशी देखी जा रही है.


इस अवसर पर जदयू नेता डॉ० रविकांत उर्फ अजय सिंह, भाजपा नेता श्याम सुंदर सिंह, भाजपा नेता प्रमोद कुमार चुन्नू, जिला पार्षद अंजनी सिंह, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष गौतम सिंह, कोंचगांव पंचायत के पूर्व मुखिया रामरतन सिंह, दोसुत पंचायत के पूर्व मुखिया अशोक पासवान, वार्ड पार्षद सुरज कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद संजय सिंह, जदयू जिला महासचिव अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, मलख राउत, सूर्यमणि उर्फ मुकेश कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, मुन्ना सिंह, रामप्रवेश कुमार, मुकेश कुमार कुशवाहा, कार्यानंद शर्मा, विजय कुमार राय, श्रवण सिंह, कुंदन कुमार, चंदन कुमार, राजेश कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

-- चंद्रमौलि शर्मा.




No comments