Header Ads

Breaking News

मार्टिन मिशन एलिमेंट्री स्कूल की छात्र-छात्राओ ने सैनिक स्कूल प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 026 में शत प्रतिशत सफलता प्राप्त कर जिले का बढ़ाया गौरव


Bihar News : Nawada : नवादा जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद् क्षेत्र अंतर्गत नेवाजगढ गांव के पास वारिसलीगंज-बरबीघा SH-83 स्थित मार्टिन मिशन एलिमेंट्री स्कूल के 25 बच्चों ने सैनिक स्कूल प्रवेश की लिखित परीक्षा में सफलता अर्जित कर विद्यालय समेत पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है. सैनिक स्कूल बोर्ड द्वारा प्रकाशित किये गए प्रवेश परीक्षा ( Written) के परिणाम में उक्त विद्यालय में अध्ययनरत 25 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं.

इस संबंध में विद्यालय के निदेशक ई. गौरी शंकर ने बताया कि बच्चों को ऑफलाइन के बाद आनलाइन शिक्षण कार्य जारी रख तैयारी की. बहुत ही कम समय में तैयारी की निरंतरता जारी रखा गया जिसका परिणाम सामने है. विद्यालय परिवार ने बच्चों को बहुत ही मेहनत और लगन से पढ़ाया है. 



विद्यालय के निदेशक ने बताया कि इस विद्यालय मे अध्ययनरत वारिसलीगंज प्रखंड के जमुआवा ग्रामीण हरेराम सिंह के पुत्र हरिओम कुमार ने परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित कर आल इंडिया में 273 स्कोर पाया है. जबकि स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र के सिमरी डीह निवासी कृष्णमोहन झा के पुत्र अंश झा ने आल इंडिया में 272 स्कोर प्राप्त किया है.


इसके अलावा वारिसलीगंज प्रखंड के मय ग्राम निवासी अमित कुमार के पुत्र सुदर्शन कुमार, बब्लू सिंह के पुत्र रॉकी कुमार, कुटरी गांव के पवन कुमार के पुत्र गोलू कुमार, राहुल पाठक के पुत्र अभिषेक पाठक, नेवाजगढ़ के संतोष कुमार के पुत्र आयुष कुमार, गौरीशंकर के पुत्र राजवीर शर्मा, सिमरीडीह के राजू कुमार के पुत्र निखिल राज, रंजीत कुमार की पुत्री सानू कुमारी, शशि शंकर झा के पुत्र प्रिंस झा,



कौवाकोल प्रखंड के ओखरिया के रणराजवीर सिंह के पुत्र धर्मराज कुमार, रणजीत यादव के पुत्र अंकित कुमार, रामदेव यादव के पुत्र प्रिंस राज, उमेश यादव के पुत्र रिशु राज, सुधीर यादव के पुत्र हिमांशु कुमार, वारिसलीगंज नगर परिषद के नागपुर के धर्मेंद्र कुमार की पुत्री पूजा कुमारी, बल्लोपुर के सुलेंद्र प्रसाद के पुत्र छोटू कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद के पुत्र आदित्य राज, वारिसलीगंज प्रखंड के बाली के गोपाल तांती के पुत्र संदीप कुमार, भेड़िया के शैलेंद्र कुमार के पुत्र केशव कुमार, नप के शेरपुर के सुधीर कुमार के पुत्र आयुष कुमार, सुनील चौधरी के पुत्र सुधांशु कुमार, मुन्ना प्रसाद के पुत्र रुद्र राज, 


नवादा के राजीव रंजन के पुत्र आदर्श भारती ने सैनिक स्कूल की लिखित परीक्षा में बाजी मारी है. एक साथ बड़ी संख्या में एक ही विद्यालय के बच्चों की सफलता से क्षेत्र के अविभावकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. क्षेत्र के शिक्षक एवं शिक्षाप्रेमियों ने विद्यालय प्रबंधन को बधाई एवं शुभकामना दिया है. अपने विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिवार काफी खुश नजर आया.



निदेशक ई. गौरी शंकर ने परीक्षा के परिणाम के उपरांत विद्यालय परिसर में सफल छात्रों एवं उनके अभिभावकों के बीच केक काटकर एवं पटाखे फोड़ कर खुशी का प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन परिणाम से उत्साहित है और आगे भी अध्ययनरत बच्चों को सफल होने के लिए पूरी ईमानदारी से परिश्रम करने को लेकर संकल्पित है. उन्होंने बताया कि अब सभी सफल बच्चों का फिजिकल एवं मेडिकल होना शेष है. मौके पर विद्यालय की सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं पूरा विद्यालय परिवार मौजूद थे. विद्यालय की इस सफलता पर समूचे इलाके में प्रसन्नता देखी जा रही है.

Video देखें :





-- चंद्रमौलि शर्मा.

No comments