Bihar News : Nawada : जिले के वारिसलीगंज बाजार के मेन रोड स्थित CBSE based संत जॉन्स सीनियर सेकंडरी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया. नवम् वर्ग की छात्र-छात्राओं के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
विद्यालय के प्रबंध निदेशक बिपिन कुमार ने विद्यार्थियों को अपने जीवन में प्रेम भरा अनुशासन, राष्ट्रभक्ति, नैतिकता, कर्मठता तथा जबाबदेही की भावना को आत्मसात करने की सलाह दी. कार्य के प्रति लगन तथा बड़ों को आदर करने की नसीहत देते हुए सह निदेशक सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को समाजसेवा में भी रुचि रखने की सलाह दी.
प्राचार्य संतोष कुमार ने विद्यार्थियों की निरंतर प्रगति की कामना की. उप-प्राचार्य येना झा ने विद्यार्थियों को अपने परिवार के साथ ही समूचे देश का नाम रौशन करने का आशीर्वचन दिया.
10 वीं के वर्ग शिक्षक संजय कुमार ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अभी से ही जुट जाने की सलाह दी. शिक्षक कंचन कुमार ने विद्यार्थियों को कहा कि आप अपने भविष्य का निर्माता स्वयं हैं, इसे ध्यान में रखकर तैयारी करेंगे तो सफलता सुनिश्चित है.
निदेशक बिपिन कुमार ने समारोह को सफल बनाने में नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को धन्यवाद देते हुए विद्यालय से पढ़ाई कर आगे की शिक्षा के लिए विदा हो रहे बच्चों से संत जॉन्स सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखकर जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहराने की मार्मिक अपील जब की तो समारोह का माहौल काफी भावुक हो गया.
- चंद्रमौलि शर्मा.
निदेशक ने विद्यार्थियों से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहराने की जब की मार्मिक अपील तो माहौल हुआ भावुक
Reviewed by News today 365
on
January 30, 2026
Rating: 5
No comments