Header Ads

Breaking News

विवेकानंद पब्लिक स्कूल में वाद–विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Bihar News : Nawada : नवादा जिले के वारिसलीगंज मुख्य पथ पर स्थित CBSE से बारहवीं तक मान्यता प्राप्त विद्यालय विवेकानंद पब्लिक स्कूल में शनिवार को कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक वाद–विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

प्रतियोगिता के विषय “ किताबें मोबाइल से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं ” तथा “ शिक्षा धन से अधिक महत्वपूर्ण है ” रखे गए, जिन पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचारों को आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता एवं प्रभावशाली भाषा शैली के साथ प्रस्तुत किया.

“ किताबें मोबाइल से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं ” विषय पर विद्यार्थियों ने पुस्तकों की भूमिका, एकाग्रता, संस्कार और गहन ज्ञान पर प्रकाश डाला, वहीं ““शिक्षा धन से अधिक महत्वपूर्ण है”  विषय पर शिक्षा को जीवन की सफलता, नैतिक मूल्यों और समाज निर्माण का आधार बताया.

निर्णायक मंडल में शामिल विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सतीश कुमार, संजय कुमार शास्त्री एवं राजकुमार सिंह ने विद्यार्थियों के विचार-स्पष्टता, प्रस्तुति, भाषा-शैली एवं समय प्रबंधन के आधार पर उनका मूल्यांकन किया. प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक सोच एवं अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करना था, जिसमें यह कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा.

ज्येष्ठा कुमारी,स्मृति कुमारी, इशान भूषण,चिराग कुमार, युवराज, रविराज, सुबीन रौशन, राघव कमलिया, अदिति कुमारी, संजना कुमारी, अलका कुमारी, कार्तिक कुमार एवं अन्य ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर इस कार्यक्रम के उद्देश्यों को सफल बनाया. 

विद्यालय की निदेशक शीतल कुमारी एवं प्रधानाचार्य परमानन्द ने प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. उन्होंने बताया कि सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जायेगा.

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक सीताराम कुमार, राजेश कुमार, विनोद कुमार विनीत, धनञ्जय कुमार, हरेराम, पुरुषोत्तम कुमार, रोहित कुमार, शम्भू नाथ तिवारी एवं अन्य ने मुख्य भूमिका निभाई.ihar News : Nawada : नवादा जिले के वारिसलीगंज मुख्य पथ पर स्थित CBSE से बारहवीं तक मान्यता प्राप्त विद्यालय विवेकानंद पब्लिक स्कूल में शनिवार को कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक वाद–विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

प्रतियोगिता के विषय “ किताबें मोबाइल से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं ” तथा “ शिक्षा धन से अधिक महत्वपूर्ण है ” रखे गए, जिन पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.विद्यार्थियों ने अपने विचारों को आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता एवं प्रभावशाली भाषा शैली के साथ प्रस्तुत किया.

“ किताबें मोबाइल से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं ” विषय पर विद्यार्थियों ने पुस्तकों की भूमिका, एकाग्रता, संस्कार और गहन ज्ञान पर प्रकाश डाला, वहीं ““शिक्षा धन से अधिक महत्वपूर्ण है”  विषय पर शिक्षा को जीवन की सफलता, नैतिक मूल्यों और समाज निर्माण का आधार बताया.

निर्णायक मंडल में शामिल विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सतीश कुमार, संजय कुमार शास्त्री एवं राजकुमार सिंह ने विद्यार्थियों के विचार-स्पष्टता, प्रस्तुति, भाषा-शैली एवं समय प्रबंधन के आधार पर उनका मूल्यांकन किया. प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक सोच एवं अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करना था, जिसमें यह कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा.

ज्येष्ठा कुमारी,स्मृति कुमारी, इशान भूषण,चिराग कुमार, युवराज, रविराज, सुबीन रौशन, राघव कमलिया, अदिति कुमारी, संजना कुमारी, अलका कुमारी, कार्तिक कुमार एवं अन्य ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर इस कार्यक्रम के उद्देश्यों को सफल बनाया. 

विद्यालय की निदेशक शीतल कुमारी एवं प्रधानाचार्य परमानन्द ने प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. उन्होंने बताया कि सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जायेगा.

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक सीताराम कुमार, राजेश कुमार, विनोद कुमार विनीत, धनञ्जय कुमार, हरेराम, पुरुषोत्तम कुमार, रोहित कुमार, शम्भू नाथ तिवारी आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई.

-- चंद्रमौलि शर्मा.

No comments