Header Ads

Breaking News

वारिसलीगंज में धूमधाम से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस, लोगों ने शान से फहराया राष्ट्र ध्वज तिरंगा

Bihar News: Nawada : नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड तथा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सोमवार को लोगों ने 77 बां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर शान से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया.


अहले सुबह कई शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ भारतमाता की जय, वन्दे मातरम, गणतंत्र दिवस अमर रहे आदि नारे लगाते प्रभात फेरी निकाला. 



वहीं, कई विद्यालय के विद्यार्थियों ने आकर्षक झांकी के साथ शोभा यात्रा भी निकाली. विद्यालयों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम दिन भर चलता रहा. क्षेत्र का चप्पा चप्पा देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा. लोग एक दूसरे से मिलकर तथा मैसेज भेजकर गणतंत्र दिवस की शुभ कामना देते रहे.



इस अवसर पर वारिसलीगंज प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख रवि देवी, प्रखंड साक्षरता समिति कार्यालय व अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा कार्यालय में पं. चंद्रमौलि शर्मा, वाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ प्रीति कुमारी, 



आरक्षी निरीक्षक कार्यालय में इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार, नगर परिषद कार्यालय में मुख्य पार्षद रेखा देवी, थाना में थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, महिला महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डा. अशोक कुमार सिंह, प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय में वारिसलीगंज विधायक आरती देवी, एस एनएस कालेज में प्राचार्य प्रो. डा. राजेंद्र प्रसाद सिंह,



प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह रेफरल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. आरती अर्चना, जिला परिषद डाकबंगला में जिला पार्षद गीता देवी, नेशनल इंटर विद्यालय माफी में प्रभारी प्राचार्या अर्चना कुमारी, एसजीबीके साहू इंटर विद्यालय में प्रभारी प्राचार्या श्वेता सिन्हा, विवेकानंद पब्लिक स्कूल में निदेशक परमानंद, जेपीएस आईटीआई, होटल द रॉयल प्रिंस व अपसढ पंचायत भवन में निदेशक सह मुखिया राजकुमार सिंह



संत जॉन्स पब्लिक स्कूल में प्राचार्य संतोष कुमार, संत टेरेसा इंग्लिश हाईस्कूल में प्राचार्य अनूप थॉमस, डीपीएस पब्लिक स्कूल में प्राचार्य शशिभूषण पांडेय, जीवनदीप पब्लिक स्कूल में प्राचार्य उमेश प्रसाद, आदर्श शिशु शिक्षा मंदिर सह कैरियर कोचिंग इंस्टीट्यूट में संचालक  विजय कुमार राय, वरीय नागरिक संघ कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर दुबे, जेडीयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार राय, सौर ग्राम कचहरी में सरपंच ब्रह्मदेव पंडित आदि ने हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया.क्षेत्र के संरक्षण - संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कुछ प्रमुख लोगों को सम्मानित भी किया गया.



मौके पर पूर्व प्राचार्य डा. गोविंद जी तिवारी, जेपीएस आईटीआई निदेशक मुखिया राजकुमार सिंह, हीरो मोटोकॉर्प संचालक मंटू सिंह, डा. प्रो. रविंद्र कुमार रवि, डा. प्रो.राजकुमार ओझा, जदयू जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, जिला जदयू महासचिव महासचिव नवीन कुमार,  महेश भाई पटेल, प्रखंड जेडीयू उपाध्यक्ष अनिल कुमार, पीएलवी अश्वनी कुमार, आचार्य हरिनंदन पांडेय, सुबोध पांडेय, शिक्षा सेवक नन्दू चौधरी, रामाशीष भुइयां, सिंटू कुमार समेत स्थानीय प्रशासन एवं गणमान्य उपस्थित थे. 

















गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ::













                                         -- चंद्रमौलि शर्मा.





No comments