Bihar News : Nawada : नवादा जिले के वारिसलीगंज स्टेशन रोड स्थित JDU कार्यालय में शुक्रवार को मकर संक्रांति उत्सव सप्ताह के अवसर पर सहभोज का आयोजन किया गया.
जनता दल यूनाइटेड की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने काफी संख्या में भाग लिया. लोगों ने एक साथ दरी पर बैठकर बासमती चूड़ा, सुधा व अमूल दही, आलुदंम, चीनी, भूरा तथा तिलकुट खाया.
मौके पर मौजूद प्रखंड जदयू अध्यक्ष अजय कुमार राय तथा नगर जदयू अध्यक्ष रणविजय कुमार ने कहा कि मकर संक्रांति उत्सव सामाजिक समरसता का महापर्व है. यह उत्सव प्रेम और भाईचारा का संदेश देता है.
इस अवसर पूर्व प्रधानाध्यापक डा. गोविंद जी तिवारी, सेवा निवृत्त शिक्षक रामप्रवेश कुमार, पूर्व अंचल अधिकारी श्यामसुंदर दूबे, अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार राय, नप उपाध्यक्ष अरुण कुमार राय, जदयू नेता अनिल कुमार यादव, महेश भाई पटेल,
पत्रकार अशोक कुमार, उमाशंकर पाठक, मिथिलेश कुमार, रामनरेश पासवान, कंचन साव, संजय प्रसाद, गोल्डी कुमार, करुण सिंह, सुजीत कुमार, ललन कुमार, चंद्रभान सिंह, निर्भय सिंह छोटे, मंधत सिंह, बब्लू सिंह आदि उपस्थित थे.
बाद में नवादा जिला JDU अध्यक्ष मुकेश कुमार विद्यार्थी के साथ जिला जदयू उपाध्यक्ष जयशंकर चंद्रवंशी, शशि कुमार शेष पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर सहभोज का आनंद उठाया.
Video देखें :
- चंद्रमौलि शर्मा.
JDU कार्यकर्ताओं ने मकर संक्रांति सहभोज में जमकर उठाया चूड़ा दही - तिलकुट - आलुदम का आनंद
Reviewed by News today 365
on
January 09, 2026
Rating: 5
No comments