Bihar News : Nawada : नवादा के MP विवेक ठाकुर का JDU एवं BJP कार्यकर्ताओं ने सोमवार की दोपहर वारिसलीगंज नगर परिषद के वारिसलीगंज - बरबीघा मुख्य मार्ग स्थित शेरपुर मोड़ पर भव्य स्वागत किया.
वारिसलीगंज नप के सिमरी बिगहा निवासी जितेंद्र कुमार सिंह के दिवंगत पिता सह डाकघर के सेवानिवृत कर्मी राजकिशोर सिंह के परिजनों को दिलासा देकर बाली ग्राम जाने के क्रम में सांसद विवेक ठाकुर अपने काफिले के साथ शेरपुर मोड़ पहुंचे. वहां ढोल - बाजे तथा फूल-माला के साथ मौजूद जदयू एवं भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया.
जितनी देर तक वे शेरपुर मोड़ पर रुके, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, नीतीश कुमार जिंदाबाद, विवेक ठाकुर जिंदाबाद, जदयू जिंदाबाद, भाजपा जिंदाबाद, एनडीए जिंदाबाद के नारे लगते रहे तथा लोग सांसद के गले में फूल माला पहनाते रहे. सांसद ने प्रसन्न मुद्रा mr सबों का अभिवादन स्वीकार किया.
कई जरूरतमंद पुरुष तथा महिला कार्यकर्ता MP को अपनी समस्याओं से अवगत कराया. विवेक ठाकुर ने इसे शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया. तत्पश्चात वे अपने काफिले के साथ प्रखंड के साहपुर पंचायत के बाली ग्राम निवासी दिवंगत DEO कैलाश प्रसाद सिंह के सुपुत्र शिक्षक मधुरेंद्र कुमार 'मधु' एवं उनके परिजनों से मिलकर ढांढ़स देने के लिए प्रस्थान कर गए.
मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष अजय कुमार राय, जिला जदयू महासचिव अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, जिला जदयू उपाध्यक्ष अनिल यादव, सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार राय, भाजपा जिला मंत्री मिथिलेश पासवान, जेडीयू प्रखंड उपाध्यक्ष आमोद कुमार, कुटरी पंचायत जेडीयू अध्यक्ष नंदलाल शर्मा,
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुमन कुमार, प्रखंड जेडीयू महामंत्री कंचन साव, जेडीयू मीडिया प्रभारी विकास कुमार सन्नी, भाजपा नेता शम्भू कुमार मुन्ना, संतोष कुमार संटू, अर्जुन प्रसाद, पूर्वी मंडल भाजपा अध्यक्ष कुंदन कुमार, देवेंद्र झा, विकल्प महिला संघ की सचिव हीरा देवी, उमेश प्रसाद सिंह समेत सैकड़ों लोग स्वागत के लिए मौजूद थे.
Video 📸 देखें :
- चंद्रमौलि शर्मा.
बाजे-गाजे तथा फूल माला के साथ वारिसलीगंज के शेरपुर मोड़ पर MP विवेक ठाकुर का JDU-BJP कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत,
Reviewed by News today 365
on
January 12, 2026
Rating: 5
No comments