Header Ads

Breaking News

RSS का वारिसलीगंज में व्यापक गृह संपर्क अभियान प्रारंभ

Bihar News : Nawada : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड मुख्यालय के डाकघर हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना कर व्यापक गृह संपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया.

सह जिला संघचालक डॉ. रणजीत कुमार, टोली प्रमुख  विजय प्रसाद गांधी, नगर सेवा प्रमुख देवानंद प्रसाद, नगर बौद्धिक प्रमुख महेश शर्मा, प्रचार प्रमुख दीनानाथ प्रसाद गुप्ता, 



व्यवस्था प्रमुख उमेश प्रसाद, शाखा कार्यवाह विनय कुमार तथा कार्यक्रम प्रमुख शिव शंकर प्रसाद आदि ने घर घर जाकर पंपलेट, किताब आदि देकर लोगों को जागृत किया गया. संपर्क अभियान के लिए टोली का निर्माण किया गया है.

-- चंद्रमौलि शर्मा.


No comments