Bihar News : Nawada : जिले के वारिसलीगंज स्टेशन रोड स्थित तुमड़िया बाबा भवन में निर्भय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण क्रांति भूमिगत जेपी सेनानी की आपात बैठक हुई.
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने जिला अध्यक्ष 67 वर्षीय कपिलदेव मिस्त्री के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. साथ ही, दिवंगत कपिलदेव मिस्त्री के परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की गई.
मौके पर अध्यक्ष अनिल कुमार, वरीय नागरिक प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर दूबे, कार्यकारिणी सदस्य महेश प्रसाद सिंह, तारणी सिंह, सुशीला देवी, उपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह पकरीबरावां, महेश्वर सिंह सचिव काशीचक, रामरतन सिंह अध्यक्ष साहपुर, साकेत बिहारी सिंह आदि उपस्थित थे.
-- चंद्रमौलि शर्मा.
जेपी सेनानी के नवादा जिलाध्यक्ष कपिलदेव मिस्त्री के आकस्मिक निधन पर लगा शोक संवेदनाओं का तांता
Reviewed by News today 365
on
January 12, 2026
Rating: 5
No comments