Bihar News : Nawada : जिले के वारिसलीगंज नगर स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल में सोमवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई.
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक शीतल कुमारी, प्राचार्य परमानन्द, उप प्राचार्य सतीश कुमार, शैक्षणिक प्रभारी राजेश कुमार, अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ की गई.
मंच संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक विनोद कुमार विनीत ने किया. शशिकांत, हर्ष, रविराज, अमित पटेल, दिव्या, सृष्टि, अंजलि, राजाराम, कनिका कुमारी, प्रीतम कुमार एवं अन्य के द्वारा रामकृष्ण परमहंस के द्वारा स्वामी विवेकानंद को माँ काली के दर्शन एवं ज्ञान की प्राप्ति को नृत्य नाटिका के माध्यम से दिखाया.
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए जिससे पूरा वातावरण प्रेरणामय बन गया.
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया और चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास तथा राष्ट्रसेवा पर विशेष बल दिया.
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.
-- चंद्रमौलि शर्मा.
No comments