Bihar News : Nawada : नवादा जिला के वारिसलीगंज प्रखण्ड मुख्यालय स्थित संत जॉन्स पब्लिक स्कूल प्रांगण में बुधवार को खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
गुब्बारा बचाओं खेल में कई अभिभावक प्रतिभागी शामिल हुए. विभिन्न प्रकार के एथलेटिक्स खेल में वर्ग प्रथम से दशम् तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया.
रेस, रिले रेस, हाइ जम्प, लौंग जम्प, शॉर्ट जम्प आदि प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शिक्षक गुलशन कुमार, आकाश राज, अरवाज खान एवं प्रेम राज का पूर्ण योगदान रहा.
विद्यालय प्रबंधक विपिन कुमार, सुनील कुमार एवं प्राचार्य संतोष कुमार ने अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं का हौसला बुलंद करते हुए शिक्षकों व छात्र-छात्राओं के सफल जीवन की मंगलकामना की.
खेल में प्रतिभागी अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं की विजेताओं की सूची इस प्रकार है -
सेव बैलून प्रतियोगिता :
महिला अभिभावक विजेता - फर्स्ट सोनी कुमारी, कुसुम कमारी सेकेण्ड, थर्ड सीमा राउत्त
सिनियर बॉय स्टूडेंट :
फर्स्ट सत्यम कुमार, सेकेण्ड विशाल कमार, थर्ड अयुष कुमार
जूनियर बॉय स्टूडेंट :
फर्स्ट- एकलव्य कुमार, सेकेण्ड शिवम कुमार, थर्ड सचिन कुमार.
No comments