Header Ads

Breaking News

IPS रमन प्रकाश बंका स्मृति ट्रस्ट ने भीषण ठंड व शीतलहर से बचाव के लिए सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर पेश किया मिसाल


Bihar News : Nawada : नवादा जिले के वारिसलीगंज स्टेशन रोड स्थित श्री गणेश सेवा सदन में मंगलवार को गुजरात कैडर के शहीद IPS अधिकारी रमन प्रकाश बंका स्मृति ट्रस्ट के तत्वावधान में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरतमंद, असहाय महिलाओं एवं पुरुषों के बीच कंबलों का वितरण किया गया.


कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद आईपीएस रमन प्रकाश बंका के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया. कंबल वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद के उपाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने की जबकि आयोजन का नेतृत्व ट्रस्ट के ट्रस्टी अरुण बंका एवं पवन बंका ने किया.



कार्यक्रम का संचालन करते हुए पत्रकार मिथिलेश कुमार ने शहीद आईपीएस रमन प्रकाश बंका की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे गुजरात में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हो गए थे. उनकी वीरता और बलिदान के लिए मरणोपरांत तत्कालीन राष्ट्रपति आर. वेंकट रमन के द्वारा उनके परिवार के सदस्य को सम्मानित किया गया था.




उन्होंने बताया कि शहीद की स्मृति में उनके पिता, सेवा निवृत्त अधीक्षण अभियंता ओमप्रकाश बंका, पिछले दस वर्षों से प्रत्येक वर्ष मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के टॉपर छात्र-छात्राओं को एक-एक लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर रहे हैं. अब तक कुल 63 छात्रों को इस योजना के तहत सम्मानित किया जा चुका है.




वारिसलीगंज में पहली बार स्मृति ट्रस्ट द्वारा मानव सेवा के उद्देश्य से इस प्रकार का कंबल वितरण किया जाना शहीद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के हाथों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए. 




इस अवसर पर वार्ड पार्षद संजय सिंह, भाजपा नेता निरंजन सिंह, डॉ. लगनलाल, वरीय नागरिक संघ के अध्यक्ष श्याम सुंदर दुबे, वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार, बिपिन कुमार, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार, सानू कुमार, संतोष कुमार, बीस सूत्री उपाध्यक्ष अजय राय, अजय कुमार राणा अज्जू, रणविजय कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे.

-- चंद्रमौलि शर्मा.

No comments