Bihar News : Nawada : वारिसलीगंज नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय विवेकानंद पब्लिक स्कूल में शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रविवार को “कक्षा प्रबंधन” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.
इस प्रशिक्षण में विवेकानंद पब्लिक स्कूल वारिसलीगंज सहित द दिक्षा स्कूल, नवादा के कुल 61 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशक शीतल कुमारी, प्राचार्य परमानन्द एवं प्रशिक्षक के रूप में आये कुंदन पाठक के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं द्वारा स्वागत गान के साथ किया गया.
कार्यशाला के प्रथम दिवस में कक्षा अनुशासन बनाए रखने, विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने, समय प्रबंधन, सकारात्मक व्यवहार प्रोत्साहन तथा प्रभावी संप्रेषण तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की गई. प्रशिक्षक ने आधुनिक शिक्षण विधियों, गतिविधि आधारित शिक्षण एवं छात्र - केंद्रित कक्षा संचालन के व्यावहारिक उदाहरण प्रस्तुत किए.
द्वितीय दिवस में कक्षा में आने वाली व्यवहारिक चुनौतियों, विविध क्षमता वाले विद्यार्थियों के प्रबंधन, तनावमुक्त शिक्षण, वातावरण निर्माण तथा मूल्यांकन के दौरान कक्षा प्रबंधन की रणनीतियों पर संवाद हुआ. समूह चर्चा, रोल प्ले और केस स्टडी के माध्यम से शिक्षकों को व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किया गया.
कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रतिभागी शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और इसे अत्यंत उपयोगी बताया. विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक कार्यशालाओं के आयोजन का आश्वासन दिया.
-- चंद्रमौलि शर्मा.
विवेकानंद पब्लिक स्कूल में “कक्षा प्रबंधन” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित
Reviewed by News today 365
on
January 04, 2026
Rating: 5
No comments