Header Ads

Breaking News

धूमधाम से उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया संत जॉन्स सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, वारिसलीगंज का 16 वां स्थापना दिवस

Bihar News : Nawada : नवादा जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद मुख्यालय के के.एन मार्केट स्थित CBSE Board, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त संत जॉन्स सीनियर सेकेण्डरी पब्लिक स्कूल का 16 वाँ स्थापना दिवस समारोह भव्य, गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया.

स अवसर पर विद्यालय प्रांगण शिक्षा, संस्कार और सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सराबोर नजर आया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत से हुई. इसके बाद बच्चों ने नृत्य, संगीत, एकल नृत्य, एकल गायन, समूह गायन एवं लघु नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया. 

विशेष आकर्षण के रूप में मिथिला सांग, उड़िया सांग और राजस्थानी सांग पर आधारित प्रस्तुतियों ने सभागार में मौजूद अतिथियों एवं अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. बच्चों की भाव-भंगिमा, वेशभूषा और मंचीय आत्मविश्वास ने यह साबित कर दिया कि विद्यालय केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कृति और कला को भी समान महत्व देता है.


समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अरुणा देवी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है. उन्होंने बच्चों को संदेश दिया कि वे मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी को जीवन का मूल मंत्र बनाकर अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहें. शिक्षा के साथ खेल एवं अन्य क्षेत्रों में भी शैक्षणिक सम्भावनायें हैं, आप अपना बेहतर उन्हें दें.



विद्यालय के निदेशक बिपिन कुमार एवं सह-निदेशक  सुनील कुमार ने आगत अतिथियों का पारंपरिक तरीके से अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर स्वागत किया. विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के हाथों बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया. अपने संबोधन में निदेशक बिपिन कुमार ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ पूर्ववर्ती छात्रों की सफलता का उल्लेख किया. 



उन्होंने बताया कि विद्यालय की स्थापना काल से पढ़ी छात्रा रिया कुमारी, आज IIM,नई दिल्ली से जुड़कर एक अच्छे पद पर कार्यरत होने जा रही हैं, जो पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है. इस अवसर पर रिया कुमारी के चाचा डॉ. सुधीर कुमार को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. 



उन्होंने कहा की कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन परिवार के सभी सदस्यों के साथ-साथ अविभावकों का महत्वपूर्ण योगदान है जिन्होंने कार्यक्रम में शिरकत कर बच्चों का हौसला आफजाई किया. 


उन्होंने अविभावकों से अनुरोध किया कि बच्चों की जिज्ञासा को आप भी परखे और उसके हिसाब से उन्हें सहयोग करें. मैं आपके भरोसे पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करूंगा. उन्होंने विद्यालय के भवन स्वामी तनिक शास्त्री जी का आभार प्रकट करते हुए उन्हें सम्मानित किया.



कार्यक्रम के दौरान सभी कक्षाओं की छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं पठन-पाठन में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया, जिससे बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास दोगुना हो गया.



समारोह का समापन राष्ट्रगान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।16वें स्थापना दिवस का यह आयोजन न केवल विद्यालय की गौरवशाली यात्रा का उत्सव था, बल्कि यह संदेश भी देता है कि संत जौन्स पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ संस्कार, संस्कृति और सफलता की मजबूत नींव रख रहा है.



समारोह का संचालन शिक्षक कुणाल कुमार एवं विद्यालय की छात्रा व छात्र ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर विवेकानंद पब्लिक स्कूल के निदेशक परमानंद, प्राचार्य संतोष कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकायें मौजूद थे.






-- चंद्रमौलि शर्मा.
















No comments