Header Ads

Breaking News

नवादा की जिला जज सुश्री शिल्पी सोनी राज की अपनी सरकारी आवास पर हुई संदिग्ध मौत से जिलावासी स्तब्ध





Bihar News : Nawada : नवादा की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार की अध्यक्षा सुश्री शिल्पी सोनी राज (52 वर्ष) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. शुक्रवार की सुबह करीब 5:30 बजे वह अपने सरकारी आवास में सोफे पर अचेतावस्था में पायी गयीं. उनके मुंह और नाक से झाग निकल रहा था, चेहरा लाल था. इस मनहूस खबर से जिलावासी स्तब्ध हो गए.

केयर टेकर व सुरक्षा कर्मियों की मदद से उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जिला जज शिल्पी सोनी राज पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के लोदीपुर इलाके की रहनेवाली थीं  नवादा में सितम्बर 2025 में उनका पदस्थापन हुआ था.


SP अभिनव धीमान के मुताबिक जिला जज गुरुवार की रात करीब 10:30 बजे केयर टेकर अमरजीत के साथ घूमने निकली थीं. इससे पूर्व उन्होंने आवास पर इडली खाया था. वह रजौली चेकपोस्ट की ओर गई थीं. उन्होंने चेकपोस्ट के पास टोल प्लाजा पर चाय पी थी. इसके बाद वे करीब 12 बजे वापस आवास आई और सो गईं थी. 


बताया जाता है कि केयर टेकर अमरजीत को जिला जज द्वारा देर रात कॉल किया गया था. संभवतः नींद में होने के कारण उसने कॉल नहीं उठाया. अमरजीत लखीसराय कोर्ट में कार्यालय प्रचारी के पद पर पदस्थापित है. उसे सुबह लखीसराय निकलना था.


सूचना पर नवादा के DM रवि प्रकाश व SP अभिनव धीमान के अलावा कई न्यायिक पदाधिकारी, जज तथा कर्मी पहुंचे. फॉरेंसिक टीम ने अस्पताल एवं जिला जज के आवास से कई सैंपल लिए. सदर अस्पताल की मेडिकल बोर्ड ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजने की अनुशंसा की. इसके बाद CJM के आदेश पर शव को GIMS भेजा गया.


SP ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा. केयर टेकर अमरजीत के आवेदन पर नगर थाने में अप्राकृतिक मौत (यूडी) का केस दर्ज किया गया. घटना की सूचना पर जिला जज की बहन और अमरजीत की मां समेत अन्य लोग पहुंचे. अमरजीत पटना लोदीपुर के रणधीर सिंहका पुत्र है.




प्रधान जिला जज के तौर पर याद रहेंगी शिल्पी :


नवादा व्यवहार न्यायालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के तौर पर शिल्पी सोनी राज सदैव याद की जाएंगी. वर्ष 2025 में 07 सितम्बर को उन्हें इस पद परनि युक्त किया गया था. नवादा न्यायमंडल में मात्र पांच महीने तक वे कार्यरत रही और शुक्रवार की सुबह सभी की आंखों को नम करके सदा के लिए विदा हो गई. 


बिहार सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस के जरिए वे सीधे बार से न्यायाधीश बनी थी. 04 अगस्त 2016 को वे न्यायिक सेवा में आई थी. जिला जज शिल्पी सोनीराज ने Supreme Court में नेशनल कांफ्रेंस आफ डिस्ट्रिक्ट ज्यूडिसियरी और नेशनल कांफ्रेंस आन इन्वायरमेंट, 2025 पर प्रशिक्षण प्राप्त किया था.


दिल्ली के एलएनजेएन नेशनल इन्स्टीट्यूट आफ क्रिमिनोलोजी एंड फोरेन्सिक साइंस में कोर्स आफ विक्टिमोलाजी एंड विक्टिम व जस्टिस, गुजरात के कच्छ में कांफ्रेंस आफ जस्टिस आफिसर और भोपाल के एनजेए में नेशनल क्रांफ्रेंस आन इन्टरप्रीटेशन आफ स्टेट्यूस फार ड्रिस्ट्रिक्ट ज्यूडिसियरी (पी-1400) पर भी प्रशिक्षण प्राप्त किया था. 


जिला जज शिल्पी सोनी राज ने अपनी सेवा गयाजी जिला व्यवहार न्यायालय में बतौर अवर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के तौर पर 04 अगस्त 2016 को योगदान दिया था. पटना उच्च न्यायालय में वे आफिसर आन स्पेशल ड्यूटी, रजिस्ट्रार (विजिलेंस), ज्वायंट रजिस्ट्रार (इस्टे.) के तौर पर कार्यरत रही. 11 फरवरी, 2020 को वे जहानाबाद में अवर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के तौर पर पदस्थापित हुई और वहीं 04 फरवरी 2022 को प्रोन्नत होकर परिवार न्यायालय की प्रिसिंपल जज बनी.


उन्होंने लक्खीसराय व्यवहार न्यायालय में जिला जज पद पर अपनी सेवाएं दी. बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार में सदस्य सचिव के तौर पर वे कार्यरत थी. उसके बाद उन्हें नवादा का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया, जहां 06 फरवरी शुक्रवार की सुबह उनका निधन हो गया. इनके निधन पर जिलेवासी समेत न्यायालय के समस्त न्यायाधीश, अधिवक्ता, पीएलवी, विधिक सेवा प्राधिकार कर्मी तथा न्यायकर्मियों ने गहरा दुख प्रकट किया है.


वीडियो देखें :



  - चंद्रमौलि शर्मा.







No comments