Bihar News : Nawada : नवादा जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद में बन रहे adani सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया गया. "सीमेंट फैक्ट्री हटाओ संघर्ष समिति" के वैनर तले वारिसलीगंज स्टेशन परिसर से विरोध मार्च निकालकर मेन बाजार होते हुए प्रखंड कार्यालय पंहुचा जहां समिति के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने BDO को मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा.
बंद समर्थकों ने वारिसलीगंज बाजार को बंद रखने का आह्वान किया था. फलस्वरूप, बंद का मिला जुला असर रहा. कई दुकानों के अलावा सब्जी, फल तथा ठेला दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर बाजार से सटे सीमेंट फैक्ट्री लगाए जाने के प्रति विरोध का इजहार किया. ई - रिक्शा तथा छोटी गाडियों का परिचालन कम रहा.
विरोध मंच का नेतृत्व समिति के संयोजक सह CPI के प्रखंड प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने किया. प्रखंड परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्त्ताओ ने कहा कि भाजपा-जदयू की सरकार बंद चीनी मिल को चालू कराने के बजाय मिल की जमीन गौतम अडानी के हाथों बेचकर सघन आबादी में सीमेंट फैक्ट्री का निर्माण करा रही है.
कहा कि सीमेंट फैक्ट्री के चालू होने से वारिसलीगंज बाजार समेत उसके आस-पास रह रहे लोगो को इसके कचरे से होने वाले प्रदूषण का शिकार होना पड़ेगा. साथ ही क्षेत्र का जलस्तर काफी तेजी से नीचे चली जाएगी जिससे किसानों की उपजाऊ जमीन बंजर हो जाएगी. कहा कि वारिसलीगंज की धरती स्वामी सहजानंद सरस्वती व तुमड़िया बाबा की संघर्षशील धरती रही है. इसी धरती से स्वामी जी ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़कर एक कंपनी राज से देश को आजाद कराया था.
मौके पर संयोजक अखिलेश्वर सिंह, द्रोण प्रसाद सिंह, निरंजन कुमार, सुरेश पांडे, चंद्रभानु सिंह, अनिल यादव , सकल यादव, श्यामसुंदर कुशवाहा, अक्षय कुमार, श्री चौहान, प्रमोद यादव , निर्भय सिंह, गणेश सिंह, राकेश कुमार, मीणा देवी, बिंदु यादव, मुनेश्वर कुशवाहा, ललन कुमार, सहदेव यादव, निरंजन कुमार, पूर्व मुखिया सुरेन्द्र सिंह उर्फ भाषो सिंह, शिवशंकर चौहान, विरेन्द्र शर्मा, राकेश कुमार,अर्जुन पासवान आदि मौजूद थे.
वीडियो देखें :
-- चंद्रमौलि शर्मा.
घनी आबादी में सीमेंट फैक्ट्री लगाने के विरोध में सीमेंट फैक्ट्री हटाओ संघर्ष समिति ने किया विरोध प्रदर्शन, बाजार बंद के आह्वान का रहा मिला जुला असर
Reviewed by News today 365
on
February 17, 2026
Rating: 5
No comments