Header Ads

Breaking News

भाजपा के धरोहर थे ब्रह्मदेव बाबू - MLA विमल राजवंशी, समारोह पूर्वक मनाई गई उनकी 7 वीं पुण्य तिथि


Bihar News : Nawada: जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद स्थित खानापुर गांव में शुक्रवार को जनसंघ से भाजपा तक अपनी बेदाग व पार्टी के प्रति वफादार छवि के धनी सामाजिक कार्यकर्ता स्वo बाबू ब्रह्मदेव सिंह जी की 7 वीं पुण्य तिथि को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया.



सर्वप्रथम स्व. ब्रह्मदेव बाबू के घर पर स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए भाजपा - जदयू के नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य लोगों ने फूल व माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. तत्पश्चात स्व. बाबू ब्रह्मदेव सिंह जी के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता ब्रह्मदेव बाबू के बड़े सुपुत्र तथा कृषक महाविद्यालय पकरीबरावां के प्रो. डा. नरेंद्र कुमार सिंह ने किया. 



आगत अतिथियों को बड़े सुपुत्र प्रो. नरेंद्र कुमार तथा नवादा जिला भाजपा महामंत्री सह बीस - सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति सदस्य सह स्व. ब्रह्मदेव बाबू के छोटे सुपुत्र शैलेंद्र शर्मा ने भगवा गमछा देकर सम्मानित किया. उपस्थित लोगों के बीच श्री सत्यनारायण पूजा का प्रसाद वितरित भी किया गया. 



मौके पर मौजूद रजौली के एनडीए विधायक बिमल राजवंशी ने स्वo बाबू ब्रह्मदेव सिंह जी को भाजपा का धरोहर बताते हुए कार्यकर्ताओं को उनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी. वारिसलीगंज की निवर्तमान एनडीए विधायक   अरुणा देवी ने कहा ब्रह्मदेव बाबू का पार्टी के प्रति समर्पण हमसबों के लिए अनुकरणीय है.



भाजपा के नवादा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता ने स्व. ब्रह्मदेव बाबू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनसे सीख लेने की सलाह दी. जदयू जिला महासचिव अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा ने कहा कि स्व. ब्रह्मदेव बाबू पार्टी, कार्यकर्ता तथा आम जनता के सच्चे हितैषी थे. उनका जीवन हम सबों को सदा मार्गदर्शन करता रहेगा. JPS आईटीआई निदेशक सह अपसढ पंचायत मुखिया राजकुमार सिंह ने कहा कि स्व. ब्रह्मदेव बाबू का क्षेत्र के प्रति समर्पण हम सबों को सदा प्रेरणा देता रहेगा.



मौके पर भाजपा नेता विनय कुमार, विजय कुमार पांडेय, नरेश वर्मा, अरविंद कुमार गुप्ता, गौरव शांडिल्य, केदार प्रसाद, पूर्व मुखिया रामसकल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार राय, जदयू नेता अनिल कुमार, RSS के डा. रणजीत कुमार, कृषक महाविद्यालय धेवधा, पकरीबरावां के अध्यक्ष मोo यूनिस खां, सौर पंचायत के पूर्व मुखिया अक्षय कुमार उर्फ गोरेलाल सिंह, आचार्य बिपिन पांडेय आदि ने स्व. ब्रह्मदेव बाबू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला.


-- चंद्रमौलि शर्मा.


No comments