Header Ads

Breaking News

वित्तरहित शिक्षकों को दिलाकर रहेंगे वेतनमान : डा.नवल किशोर यादव

Bihar News : Nawada : जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद सह प्रखंड मुख्यालय स्थित महिला महाविद्यालय परिसर में शनिवार को कालेज के संस्थापक सचिव कैप्टन स्व. कृष्णबल्लभ सिंह उर्फ कप्तान साहब की मूर्ति का अनावरण किया गया. इसके साथ ही शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों को ससम्मान विदाई दी गई.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि MLC नीरज कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में MLC डा. प्रो. नवल किशोर यादव उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के शासी निकाय की अध्यक्षा Ex. MLA अरुणा देवी ने की. अतिथियों का स्वागत कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डा. अशोक कुमार सिंह ने तथा संचालन प्रो. अंजनी आनंद ने किया. 



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए MLC डा. नवल किशोर यादव ने कहा कि वह सरकार का प्रतिनिधि रहते हुए भी शिक्षकों की समस्या उठाते रहे हैं. उन्होंने वित्त रहित शिक्षकों को अनुदान की जगह जल्द ही वेतनमान दिलवाने का आश्वासन दिया. वहीं, MLC नीरज कुमार ने  Nitish सरकार की 20 वर्षों की विभिन्न उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की.


उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिक्षा के प्रति सरकार काफी संवेदनशील रही है. वालिकाओं को साइकिल देकर घरों से स्कूल का मार्ग सुगम बनाया. साथ ही वालिकाओं की शिक्षा को निःशुल्क करते हुए कई प्रकार से आर्थिक सहायता का प्रावधान किया है. इस दौरान जिले के विभिन्न वित्तरहित कॉलेजों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने वेतनमान दिलवाने की मांग रखी.



कार्यक्रम के दौरान स्व. कप्तान साहब के सुपुत्र सह महिला महाविद्यालय कर्मी विकास कुमार के पुत्र आशुतोष राज ने अपने दादा व संस्थापक सचिव स्व. कृष्ण बल्लभ सिंह के सामाजिक जीवन पर विस्तार से चर्चा की. 


इससे पूर्व MLC नीरज कुमार तथा MLC डा. नवल किशोर यादव ने वारिसलीगंज बाईपास के चंदन चौक स्थित अमर शहीद चंदन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. साथ में JDU के नवादा जिला अध्यक्ष राजकिशोर दांगी, जदयू नेता अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, अनिल यादव, अजय कुमार राय, रणविजय कुमार, संजय कुमार सिंह, भगवान सिंह चंद्रवंशी, कंचन साव, करुण सिंह, उमेश प्रसाद रजक सहित काफी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे.



मौके पर कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य डा. गोविंदजी तिवारी, रविकांत पूनम कॉलेज के संस्थापक सचिव डा. अजय रविकांत, JPS ITI के निदेशक सह मुखिया राजकुमार सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष परशुराम सिंह, कालेज के वर्तमान सचिव डा. संजय कुमार तिवारी, शिक्षक संघ के संयोजक डा. अंजनी कुमार सिंह, प्रो. रविन्द्र कुमार रवि, प्रो. राजकुमार ओझा, प्रो. अंजनी कुमार पप्पू, 


स्व. कप्तान साहब के भतीजा तथा राहुल एंड बाबुल कप्तान ट्रांसपोर्ट मालिक सह काशीचक पैक्स अध्यक्ष विनय कुमार, संस्थापक सचिव के पुत्र विकास कुमार समेत अन्य शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया. 


महिला महाविद्यालय में सेवा उपरांत विदा लेने वाले पांच कर्मियों को समारोह पूर्वक विदाई दी गई. ससम्मान विदा लेने वाले शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी प्रो. वृज बिहारी प्रसाद सिंह, प्रो. अब्दुल मुजीब, प्रो. प्रमोद कुमार समेत शिक्षकेतर कर्मी नवल किशोर, रामनंदन सिंह तथा अशोक कुमार को फूल माला, अंग वस्त्र तथा सेवा काल से जुड़ी कुछ धनराशि का चेक कालेज सचिव  द्वारा प्रदान किया गया.


-- चंद्रमौलि शर्मा.

No comments