Bihar News : Nawada : जिले की वारिसलीगंज Police एवं STF बल ने 50 हज़ार का इनामी अपराधी सहित दो दर्जन आपराधिक मामलों का आरोपी नगर परिषद क्षेत्र के चैनपुरा ग्रामीण स्व. बालेश्वर सिंह के पुत्र नवीन सिंह को गिरफ्तार कर शुक्रवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया गया है.
वारिसलीगंज थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में पकरीबरावां SDPO राकेश कुमार भास्कर एवं थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने संयुक्त रूप से बताया कि गिरफ्तार अपराधी की तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी. इसी बीच गुरुवार को एसटीएफ तथा वारिसलीगंज पुलिस बल के सहयोग से स्थानीय थाना मोड़ के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
बताया गया कि नवीन सिंह के विरुद्ध स्थानीय रैक प्वाइंट पर रंगदारी मांगने को ले 5 जनवरी 2026 को थाना कांड संख्या 11/26 दर्ज कराया गया था. इसके अलावा गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध Bihar समेत Jharkhand राज्य के चास, बोकारो आदि थाना में विभिन्न प्रकार के मामले दर्ज हैं.
SDPO ने बताया कि दोनों राज्य के अलग - अलग थाने में नवीन सिंह पर विभिन्न संगीन अपराध में लिप्त होने की 1994 से अब तक 24 मामले अलग-अलग थानों में दर्ज है. इसकी गिरफ्तारी के लिए सरकार द्वारा 50 हज़ार रुपए का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध स्पीडी ट्रायल चला कर शीघ्र सजा दिलाया जाएगा.
-- चंद्रमौलि शर्मा.
पचास हज़ार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, दो दर्जन आपराधिक मामलों में है नामजद
Reviewed by News today 365
on
April 10, 2026
Rating: 5
No comments