Bihar News : Nawada : जिले के वारिसलीगंज मेन रोड स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल में शनिवार को कला एवं शिल्प (Art & Craft) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 10 तक के कुल 350 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य परमानन्द के द्वारा किया गया. प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने चित्रकला, पेपर क्राफ्ट, मॉडल मेकिंग, वेस्ट मैटेरियल से उपयोगी वस्तुएं बनाने जैसे विभिन्न विषयों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया. रंग-बिरंगे चित्रों और आकर्षक कलाकृतियों ने सभी का मन मोह लिया.
प्रतियोगिता को सुगम बनाने के लिए प्रतिभागियों को चार समूहों ‘अ’, ‘ब’, ‘स’ एवं ‘द’ में बाँटा गया. समूह “अ” में प्रथम एवं द्वितीय वर्ग के बच्चों को रखा गया. जबकि समूह “ब” में तीन से पांच वर्ग के बच्चों को रखा गया. वहीँ समूह “स” में वर्ग छः एवं सात के बच्चों को रखा गया. जबकि समूह ‘द’ में वर्ग आठ से दस तक के बच्चों को रखा गया ताकि हर आयु वर्ग के विद्यार्थी अपनी क्षमता के अनुसार प्रतिभा दिखा सकें.
निर्णायक मंडल में शामिल विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं नीलू कुमारी, बबिता देवी, बिनोद कुमार विनीत एवं सुबोध कुमार ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, स्वच्छता, नवीनता और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया.
समूह - अ से प्रथम - मसीहा राज वर्ग-दो, द्वितीय - मन्नत वर्मा वर्ग-दो एवं तृतीय - पियूष वर्ग - दो को चयनित किया गया. वहीँ समूह- ब से प्रथम - स्मृति सिन्हा वर्ग - चार , द्वितीय - अंशिका सिन्हा वर्ग - तीन एवं तृतीय - मेनका कुमारी वर्ग - तीन को चयनित किया गया. जबकि समूह - C से प्रथम - साक्षी कुमारी वर्ग-छः, द्वितीय - आयुष कुमार वर्ग - छः एवं तृतीय - सुहानी कुमारी वर्ग छः को चयनित किया गया. वहीँ समूह द से प्रथम - राजवीर कौशल वर्ग-आठ, द्वितीय - रुपाली कुमारी वर्ग - आठ एवं तृतीय - सुप्रिया श्रेया वर्ग आठ को चयनित किया गया.
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष अवसर पर पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित जायेगा. प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं. अंत में सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई और कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्वक हुआ.
-- चंद्रमौलि शर्मा.
विवेकानंद पब्लिक स्कूल में कला एवं शिल्प प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन
Reviewed by News today 365
on
April 11, 2026
Rating: 5
No comments