Header Ads

Breaking News

पति-पत्नी के झगड़े को सुलझाने व कंपनियों से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 3 Cyber आरोपी गिरफतार

Bihar News : Nawada : जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के झगड़ों को सुलझाने का झांसा देने एवं विभिन्न कंपनियों से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने तीन Cyber आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपितों में दो विधिविरुद्ध किशोर भी शामिल हैं. तीनों को शुक्रवार को न्यायालय भेज दिया गया.

वारिसलीगंज थाना में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पकरीबरावां SDPO राकेश कुमार भास्कर और थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के चैनपुरा विजयनगर मुसहरी से 300 मीटर दक्षिण पइन के पास साइबर आरोपित ठगी कर रहे हैं.

SP को सूचना देने के बाद पकरीबरावां SDPO तथा वारिसलीगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर उक्त स्थान पर गुरुवार को छापेमारी की गई. इस दौरान दो विधि विरुद्ध बालक के साथ मसूदा गांव के बिपिन मिस्त्री के 19 वर्षीय पुत्र कृति कुमारको गिरफ्तार कर थाना लाया गया.

गिरफ्तार साइबर आरोपितों के पास से 3एंड्रॉयड मोबाइल तथा कस्टमर डाटा बरामद किया गया. बताया गया कि गिरफ्तार साइबर आरोपितों द्वारा कस्टमर डाटा से ग्राहक का मोबाइल नंबर लेकर लोगों से संपर्क कर विभिन्न कंपनियों से लोन दिलाने के नाम पर ठगी का कार्य किया जाता है.

जबकि ठगी का नया ट्रैक के इस्तेमाल के तहत फेसबुक पर फर्जी विज्ञापन डाल कर पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने का झांसा देकर एवं पति - पत्नी एक दूसरे को अपने वश में करने के झांसा में आने के बाद उससे ऑनलाइन ठगी का कार्य किया जाता है. तीनों गिरफ्तार साइबर आरोपितों के विरुद्ध थाना कांड संख्या 247/ 026 दर्ज कर संबंधित न्यायालय भेज दिया गया है.

                   -- चंद्रमौलि शर्मा / संतोष कुमार 

No comments