Bihar News : Nawada : जिले की वारिसलीगंज पुलिस को अपराधियों पर नकेल कसने में बड़ी सफलता मिली है. झपट्टामार गिरोह द्वारा लूटी गयी भारी भरकम कैश बरामद कर लिया गया है. पुलिस पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी घर से फरार हो गया. रविवार को पकरीबरावां SDPO राकेश कुमार भास्कर ने वारिसलीगंज थाना में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी.
SDPO ने बताया कि 13 अप्रैल 2026 को वारिसलोगंज थाना क्षेत्र के कुम्भी गांव निवासी स्व. नवल किशोर सिंह के पुत्र कौशलेश कुमार पंजाब नेशनल बैंक की वारिसलीगंज शाखा से एक लाख रुपये निकासी कर थैले में रखकर कमलिया मिल की तरफ जा रहे थे. तभी महिला कॉलेज से पहले Apachi बाइक पर सवार दो युवक रुपये भरे थैले को झपट्टमार कर भाग गया.
पीड़ित द्वारा लिखित रूप से थाने को सूचना दिया गया. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पंकज कुमार सैनी ने प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दिया. SP अभिनव धीमान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पकरीबरावां एसडीपीओ श्री भास्कर के नेतृत्व में SIT का गठन कर कार्रवाई का निर्देश दिया.
टीम में वारिसलीगंज के थानाध्यक्ष सह Inspector पंकज कुमार सैनी, SI अखिलेश्वर सिंह, PSI मनोज कुमार राय तथा ASI पप्पू कुमार को शामिल किया गया. गठित टीम ने बैंक तथा विभिन्न चौक-चौराहों पर लगे CCTV कैमरे के अवलोकन में जुट गयी.
सीसीटीवी फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर टीम ने कटिहार जिला अंतर्गत रतौरा थाना क्षेत्र के रतौरा गांव निवासी ललन यादव के पुत्र अमन यादव तथा राजो यादव के पुत्र मोनू यादव को घटना के अंजाम देने को लेकर चिह्नित किया गया. उसके बाद पुलिस ने रतौरा थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी के घर छापेमारी किया, जहां मोनू के घर में टंगे उसके पैंट के पॉकेट से लूटी गयी एक लाख कैश बरामद किया गया.
एसडीपीओ श्री भास्कर ने बताया कि छापेमारी की भनक लगते ही दोनों आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया, जिससे उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी. उन्होंने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. प्रेस वार्ता के दौरान थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पंकज कुमार सैनी, एसआई अखिलेश्वर सिंह, पीएसआई मनोज कुमार राय तथा एएसआई पप्पू कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे.
पुलिस के लिए कारगार साबित हो रहा सीसीटीवी कैमरा :
कुछ दिनों पूर्व वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर लगाया गया सीसीटीवी कैमरा पुलिस के लिए कारगर साबित हो रहा है. बता दें कि अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से वारिसलीगंज नगर परिषद द्वारा 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे अपराध पर लगाम लग रहे हैं तथा अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में लगातार आ रहे हैं.
-- चंद्रमौलि शर्मा / संतोष कुमार.
वारिसलीगंज के राहगीर से लूटा गया एक लाख रुपया कटिहार से बरामद, पुलिस को मिली सफलता
Reviewed by News today 365
on
April 19, 2026
Rating: 5
No comments