Bihar News : Nawada : जिले के वारिसलीगंज स्टेशन रोड स्थित JDU कार्यालय में मंगलवार को भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा भीम राव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई.
सर्वप्रथम बाबा साहब के चित्र पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पार्चन किया. तत्पश्चात वक्ताओं ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेने की सलाह दी.
कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष भगवान सिंह चंद्रवंशी ने की तथा संचालन नगर परिषद उपाध्यक्ष सह जदयू जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने किया.
मौके पर नगर अध्यक्ष संजय कुमार, काशीचक प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार, जदयू जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, जिला महासचिव अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, बीस सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष अजय कुमार राय,
प्रखंड बीस सूत्री सदस्य रणविजय कुमार, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष श्रवण पासवान, लोजपा जिला महासचिव इंदल पासवान, रमापति सिंह, कंचन साव, सोनू मालाकार, वीरेंद्र चौधरी,
सीताराम पासवान, टुन्ना मांझी, अरविंद चौधरी आदि ने भारत रत्न बाबा भीम राव अम्बेडकर के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया.
Video देखें :
-- चंद्रमौलि शर्मा.
JDU कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती
Reviewed by News today 365
on
April 14, 2026
Rating: 5
No comments