Jharkhand News : Ranchi : रविवार को भारतीय डाक कर्मचारी संघ, रांची प्रमंडल का द्वितीय द्विवार्षिक सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. सम्मेलन की अध्यक्षता श्याम सुंदर कुमार ने की.
इस वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ उपस्थित रहे. उनके साथ भारतीय डाक कर्मचारी संघ के प्रमंडलीय सचिव प्रभात रंजन, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह, प्रदेश मंत्री रामा शंकर की तथा जिला मंत्री सुबोध कुमार उपस्थित रहे. सभा का संचालन मुख्य रूप से प्रमंडलीय सचिव अरुण कुमार सिंह द्वारा किया गया.
अपने संबोधन में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारतीय डाक कर्मचारी संघ को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ न केवल देश का, बल्कि विश्व का सबसे बड़ा संगठन है. उन्होंने डाक विभाग में भारतीय डाक कर्मचारी संघ की संबद्धता को मजबूत करने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु यथासंभव सहायता करने का वचन दिया. साथ ही, उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर केंद्रीय संचार मंत्री से वार्ता करने की भी बात कही.
सम्मेलन में उपस्थित वरिष्ठ डाक अधीक्षक एवं विशिष्ट अतिथि बी.के. पंडित ने अपने वक्तव्य में कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निवारण का आश्वासन दिया. अधिवेशन के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया. भारतीय डाक कर्मचारी संघ, रांची प्रमंडल की मुख्य कार्यकारिणी निम्नवत है :
अध्यक्ष - श्याम सुंदर कुमार, उपाध्यक्ष - दीपक कुमार सिंह, साजिद अनवर, रंजना शरण, सचिव - शशि शेखर, सहायक सचिव - अमित कुमार, बसंत कुमार सिंह, वंदना कुमारी, मेघनाथ स्वांसी, नीरज कुमार राय, कोषाध्यक्ष - जितेंद्र कुमार ठाकुर, सहायक कोषाध्यक्ष - विजय कुमार केसरी, संगठन सचिव - मुकेश कुमार, रंजीत पोद्दार, विकास कुमार, दिनेश कुमार, यदुम मुंडा, ऑडिटर - ललित कुमार.
साथ ही, भारतीय डाक कर्मचारी संघ, रांची प्रमंडल के पोस्टमैन एवं एमटीएस संबंधक का भी गठन किया गया, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया
अध्यक्ष - शौमेन मंडल, उपाध्यक्ष: रविन्द्र राम, आदित्य कुमार, संगीत कुमार यादव, सचिव - अभिषेक कुमार तिवारी, उप सचिव - अमरेश कुमार, राकेश पाठक, सुमन मंडल, ललिता लकड़ा, जीवित टोप्पो, कोषाध्यक्ष - मिथुन महतो, उप कोषाध्यक्ष - छोटे राज, संगठन सचिव - पप्पू कुमार, सदस्य - शाहिल, निर्मल साहू, दीपक कुमार.
अंत में सम्मेलन का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ तथा सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने क
-- चंद्रमौलि शर्मा.
भारतीय डाक कर्मचारी संघ, रांची प्रमंडल के द्वितीय द्विवार्षिक सम्मेलन में श्यामसुंदर बने अध्यक्ष
Reviewed by News today 365
on
April 14, 2026
Rating: 5
No comments