Bihar News : Nawada : जिले के वारिसलीगंज स्थित CBSE based संत जॉन्स पब्लिक स्कूल में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई.
कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार, प्रबंध निदेशक बिपीन कुमार, सुनील कुमार और शिक्षकों के द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर की गई. इस अवसर पर छात्रों के बीच भाषण, निबंध, लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ० अम्बेडकर केवल एक नेता नहीं बल्कि ज्ञान के प्रतीक थे. उन्होंने "शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वो दहाड़ेगा" के मूलमंत्र को समझाते हुए विद्यार्थियों को शिक्षित और अनुशासित बनने के लिए प्रेरित किया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में सौम्या, काव्या, मानसी, रानी, आरती, सुहानी, चन्दा, असरा, अंजली, विद्या, खुशी, सानवी, आयांशी एवं शिक्षकों का अहम योगदान रहा.
-- चंद्रमौलि शर्मा.
संत जॉन्स पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की जयंती
Reviewed by News today 365
on
April 14, 2026
Rating: 5
No comments