Header Ads

Breaking News

जिप डाकबंगला परिसर में 1.25 करोड़ रुपए लागत से बननेवाले विवाह भवन का निर्माण कार्य जोरों पर

Bihar News : Nawada : जिले के वारिसलीगंज प्रखंड सह नगर परिषद मुख्यालय स्थित जिला परिषद डाकबंगला परिसर में जिला पार्षद गीता देवी के विकास मद से करीब 1.25 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले विवाह भवन का कार्य जोरों पर है. बिपिन कंस्ट्रक्शन लिमिटेड, नवादा द्वारा पिलर निर्माण व समतलीकरण का काम दिन - रात जारी है. 

इस संबंध में कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से देख - रेख करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता माफी ग्राम निवासी रामानुज कुमार उर्फ नमनम सिंह ने रविवार की सुबह बताया कि यह विवाह भवन 60 फीट लंबा तथा 50 फीट चौड़ा क्षेत्रफल में बनाया जा रहा है, जो दो तल्ले का होगा. इसमें ग्राउंड फ्लोर हॉल के रूप में रहेगा जबकि प्रत्येक तल्ले पर 8 - 8 कमरे बनेंगे. समूचा भवन एयरकंडीशंड रहेगा.

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के हर जाति,वर्ग, धर्म के लोगों को यह विवाह भवन सस्ते सरकारी दर पर मुहैया कराया जाएगा. खासकर गरीब तबके के लोगों को बेटी की विवाह में महंगे होटल तथा मैरेज हॉल के खर्च से राहत मिल सकेगी. यह भवन इसी वर्ष के जुलाई माह तक बन कर तैयार हो जाएगा. आशा है कि स्वतंत्रता दिवस से पूर्व इसे आम जनता को समर्पित कर दिया जाएगा. 

गौरतलब है कि करीब दो वर्षों पूर्व उक्त विवाह भवन का निर्माण कार्य  शुरू हुआ था. परन्तु तकनीकी कारण से कार्य रुक गया था. इधर एक सप्ताह से फ़िर विवाह भवन बनाने के काम में प्रगति आई है. JCB से काम पूरे जोरों पर है. 

मौके पर उपस्थित JDU के जिला महासचिव अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, RSS के सह जिला संघचालक डॉ. रणजीत कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता रुनझुन कुमार, प्रणव कुमार उर्फ सिंटू, रवि आनंद, रंजीत कुमार, रामप्रवेश कुमार आदि ने विवाह भवन निर्माण कार्य की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की है. 

नप क्षेत्र के लोगों ने जिला परिषद डाकबंगला मैदान में जनहित को ध्यान में रखकर एक खूबसूरत पार्क के निर्माण की मांग कोचगांव ग्राम निवासी जिला पार्षद गीता देवी से की है ताकि आम जनता को स्वास्थ्य लाभ मिल पाए तथा वारिसलीगंज की खूबसूरती में चार चांद लग सके. 




                                             -- चंद्रमौलि शर्मा.


No comments