Header Ads

Breaking News

संत जॉन्स पब्लिक स्कूल मे उत्साहपूर्वक मनाया गया पृथ्वी दिवस

Bihar News : News :  संत जॉन्स पब्लिक स्कूल, वारिसलीगंज में बुधवार को पृथ्वी दिवस के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों के बीच पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को हरा-भरा रखने के प्रति जागरुकता पैदा करना था.

कार्यकम की शुरुआत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण के साथ हुई. इस दौरान स्कूल के बच्चों में "पृथ्वी बचाओ, जीवन बचाओ" के नारों के साथ पोस्टर और पेंटिंग के जरिए पर्यावरण प्रदूषण को रोकने का संदेश दिया गया. 

विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी हमारा घर है और इसकी रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है. निदेशक बिपिन प्रसाद ने छात्रों से प्लास्टिक का उपयोग कम करने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की.

कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षको और छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को  सम्मानित भी किया जाएगा.

                                          -- चंद्रमौलि शर्मा.

No comments