Bihar News : Nawada : विवेकानंद पब्लिक स्कूल, वारिसलीगंज में बुधवार को अत्यंत हर्षोल्लास से पृथ्वी दिवस मनाया गया. मौके पर विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया. प्रातःकालीन सभा (मॉर्निंग असेंबली) से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने “पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय” द्वारा आयोजित पर्यावरण संरक्षण की प्रतिज्ञा ली और पृथ्वी को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया.
तत्पश्चात विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. सभी ने पौधों की देखभाल करने का भी संकल्प लिया.
कार्यक्रम के अंतर्गत अपसाइकिल्ड आर्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बेकार वस्तुओं का उपयोग करके सुंदर एवं उपयोगी वस्तुएँ बनाई. इस गतिविधि के माध्यम से पुनः उपयोग (रीसाइक्लिंग) का संदेश दिया गया.
इसके साथ ही स्कूल परिसर में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की. इस दौरान स्वच्छता के महत्व पर भी जोर दिया गया. पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टर बनाकर पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों की बचत तथा पृथ्वी को सुरक्षित रखने का संदेश दिया.
विद्यालय के छात्र मन्नत वर्मा वर्ग-2, परी गुप्ता, अवंतिका कुमारी, कंजिका सिंह, प्रिंसी गुप्ता, सजल परी वर्ग-3, सौम्या कुमारी, मेहर कुमारी, स्मृति सिन्हा, रिया कुमारी वर्ग-4, अमन गुप्ता, प्रतीक कुमार वर्ग-5, अनिषा कुमारी, अम्बिका कुमारी, साक्षी कुमारी वर्ग-6, अभिनव कुमार, आकृति कुमारी, आरुशी सिंह वर्ग-7, राजवीर कौशल, आरुष कुमार, विकास कुमार, शिवम् कुमार, आदित्य कुमार वर्ग-8, स्मृति कुमारी, विद्या लक्ष्मी वर्ग-9 ने विभिन्न कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन किये.
प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन हेतु निर्णायक के रूप में नीलू कुमारी, बबीता कुमारी एवं बिनोद कुमार विनीत उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों के कार्यों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सीताराम कुमार, हरिराम, राजेश कुमार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
मौके पर उपस्थित विद्यालय के निदेशक शीतल कुमारी एवं प्राचार्य परमानन्द ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और सभी को दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया.
-- चंद्रमौलि शर्मा.
विवेकानंद पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पृथ्वी दिवस
Reviewed by News today 365
on
April 22, 2026
Rating: 5
No comments