Header Ads

Breaking News

प्रो. (डा) चंद्रभूषण कुमार द्वारा वारिसलीगंज में रोगियों का इलाज किए जाने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

Bihar News : Nawada : नवादा जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद सह प्रखंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला परिषद डाक बंगला गेट के समीप प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ प्रो. (डॉ.) चंद्रभूषण कुमार द्वारा रोगियों का इलाज किए जाने से क्षेत्रवासियों में काफी प्रसन्नता देखी जा रही है. 

करीब चार माह पूर्व से प्रो. (डा.) चंद्रभूषण कुमार वारिसलीगंज में प्रत्येक सप्ताह की शुक्रवार तथा मंगलवार को अपने क्लिनिक में बैठ रहे हैं. फलस्वरूप, नवादा जिले के वारिसलीगंज, काशीचक, पकरीबरावां, नालंदा जिले के गिरियक, कतरीसराय, शेखपुरा जिले के शेखोपुर सराय तथा जमुई जिले के सिकंदरा, अलीगंज आदि प्रखंडों से काफी संख्या में रोगी इलाज करवा कर स्वस्थ हो रहे हैं.

इस संबंध में कंपाउंडर की भूमिका निभा रहे ग्रामीण चिकित्सक तृपित कुमार सिंह ने बताया कि डा. कुमार MBBS, DCH, MD (Pediatrics) हैं. श्री कुमार Netaji Subhash Medical College Hospital Bihta, Patna के अवकाश प्राप्त शिशु रोग प्राध्यापक है. साथ ही, PMCH के शिशु रोग विभाग के सह प्राध्यापक रह चुके हैं. पटना के 465, नेहरू नगर - 800013 में वात्सल्य टीका केंद्र नाम से इनका क्लिनिक है. नवादा जिला मुख्यालय की प्रख्यात महिला रोग विशेषज्ञ डा. मधु सिन्हा इनकी धर्मपत्नी हैं.

वारिसलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इन्होंने कई वर्षों तक सरकारी डॉक्टर के रूप में क्षेत्रवासियों की सेवा की है. भले ही श्री कुमार शिशु रोग विशेषज्ञ हैं, परंतु एक General Physician के रूप में कई जिले में इनकी खास पहचान है. इसके चलते वारिसलीगंज क्लिनिक में रोगियों को काफी भीड़ रहती है. रोगियों को कम दवा लिखना, इच्छानुसार कहीं से भी जांच कराने व दवा लेने की छूट तथा महज 300 रुपए फीस लेकर इलाज करना आज के समय में बड़ी बात है. 

इस बाबत प्रो. (डा.) चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि वारिसलीगंज क्षेत्रवासियों के आग्रह तथा इस क्षेत्र से पुराना लगाव रहने के कारण मैं सेवा भाव से सभी प्रकार के रोगियों का इलाज कर रहा हूं. जब मरीज स्वस्थ होकर  मुझे आशीर्वाद देते हैं तो मैं समझता हूं कि मेरा यहां आना सार्थक हो गया. दीन दुखियों की सेवा में जो सुख और सुकून मिलता है, उसका कोई जोड़ नहीं है. 

                                          - चंद्रमौलि शर्मा.


No comments