विवेकानंद पब्लिक स्कूल में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित
Bihar News : Nawada : जिले के विवेकानंद पब्लिक स्कूल, वारिसलीगंज में शनिवार को छात्रों की रचनात्मकता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता 2026” का सफल आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम स्कूल के प्रशिक्षण हॉल में आयोजित हुआ, जिसमें कक्षा II से X तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपनी कल्पनाशीलता और कला कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. रंग-बिरंगे और संदेशपूर्ण पोस्टरों के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समानता तथा मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किए.
प्रतियोगिता के लिए छात्रों को एक घंटा का समय दिया गया और सभी प्रतिभागियों को अपने स्वयं के ड्राइंग सामग्री लाने के निर्देश दिए गए थे. निर्णायकों द्वारा पोस्टरों का मूल्यांकन उनकी स्वच्छता, रचनात्मकता और विषय की प्रासंगिकता के आधार पर किया गया.
“समूह- अ” से प्रथम-कुंदन कृष्णन वर्ग-तीन , द्वितीय-शौर्या राज वर्ग-दो, एवं तृतीय-कंजिका सिंह एवं प्रिंसी गुप्ता वर्ग-तीन को चयनित किया गया. वहीँ “समूह- ब” से प्रथम-मो. रेहान वर्ग-चार , द्वितीय-सुभम कुमार वर्ग-चार, एवं तृतीय-अनुराग कश्यप वर्ग-पांच को चयनित किया गया.
जबकि “समूह- स” से प्रथम-कन्हैया कुमार वर्ग-सात , द्वितीय-आयुष राज वर्ग-छह एवं तृतीय-आयंश वर्ग छह को चयनित किया गया वहीँ “समूह- द” से प्रथम-राजवीर कौशल वर्ग-आठ , द्वितीय-आरुही कुमारी वर्ग-नौ, एवं तृतीय-रिया सिन्हा वर्ग आठ और आराध्य और श्रेया वर्ग-नौ को चयनित किया गया.
निर्णायक मंडली में नीलू कुमारी, बबिता कुमारी, विनोद कुमार विनीत एवं सुबोध कुमार शामिल थे, जिन्होंने निष्पक्ष रूप से प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया. सम्पूर्ण कार्यक्रम शिक्षक सीताराम कुमार एवं राजेश कुमार के सानिध्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल छात्रों की प्रतिभा को निखारती हैं, बल्कि उन्हें समाज और पर्यावरण के प्रति जागरूक भी बनाती हैं. कार्यक्रम में छात्रों की सक्रिय भागीदारी ने इसे सफल और यादगार बना दिया.






No comments