पुलिस ने महिला चैन चोर गिरोह के दो सदस्यों को चोरी की गई जेबर तथा नकदी के साथ किया गिरफ्तार
Bihar News: News : नवादा SP अभिनव धीमान के निर्देश पर पकरीबरावां SDPO राकेश कुमार भास्कर के नेतृत्व में वारिसलीगंज पुलिस ने महिला चैन चोर गिरोह के दो महिला सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 291/26 में चोरी की गयी सोने की चैन को बेचकर रखा गया पैसा बरामद किया गया.
वहीं, वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 110/26 में चोरी की गयी सोने के जेवर का बिक्री का पैसा भी उससे बरामद किया गया. इन दोनों महिलाओ द्वारा अन्य कांडो में भी चोरी करने की बात स्वीकार की गयी. इनके बताये अनुसार सोने के गहने एवं जेवर बेचकर रखे गए दो लाख अट्ठासी हजार पांच सौ रूपये तथा अन्य जेवरात बरामद किया गया.
रविवार को स्थानीय थाना में प्रेस वार्ता कर SDPO ने बताया कि 1 मई को नीलम देवी ने वारिसलीगंज थाना में लिखित शिकायत की थी कि स्थानीय बाजार में टोटो रिक्शा पर बैठने के क्रम में अज्ञात महिला अपराधियों द्वारा सोने की चैन चोरी कर ली गई है. इसके आलोक में 291/26 थाना कांड दर्ज कर एसपी के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया. प्रेस वार्ता में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर पंकज कुमार सैनी मौजूद थे.
बरामद सामानों की विवरणी :-
1. नगद ₹ 2,88500
2. सोने का लॉकेट - 3
3. सोने का मांग टीका - 4
4. नाक का नथुनी सोने का - 1
5. सोने का कनवाली - 1 जोड़ा.
गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम पता निम्न प्रकार है:-
1. अंजली देवी पति गोरे केवट उर्फ गोरख केवट, सा० मोहसीमपुर थाना चण्डी,
2. कविता देवी पति स्व० गरीबन केवट सा० ताजूबिगहा मिल्की पर थाना - नालंदा दोनों जिला नालंदा.
अपराधिक इतिहासः
1. चण्डी थाना कांड सं0-690 / 25, दि0-24.11.25, धारा-303 (2) / 3 ( 5 ) भा०न्या०स०
छोपमारी दल:-
1. पु०नि० सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी वारिसलीगंज थाना,
2. पु०सअ०नि० पप्पु कुमार वारिसलीगंज थाना.
3. परि०पु०अ०नि० मनोज कुमार राय वारिसलीगंज थाना.
4. गृहरक्षक / 192059 मुस्कान कुमारी वारिसलीगंज थाना.
5. गृहरक्षक / 192318 पूजा कुमारी वारिसलीगंज थाना.

No comments