Header Ads

Breaking News

CBSE इंटर परीक्षाफल में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विवेकानंद पब्लिक स्कूल टॉपर बने आयुष भलोटिया

Bihar News : Nawada : विवेकानंद पब्लिक स्कूल, वारिसलीगंज के 100 प्रतिशत विद्यार्थियों ने मंगलवार को जारी CBSE इंटर की परीक्षा परिणाम में सफलता प्राप्त कर स्कूल को गौरवान्वित किया है. परीक्षा परिणाम में 94 प्रतिशत अंक लाकर आयुष भोलोटिया स्कूल टॉपर बनने में सफल हुए. जबकि आयोजित परीक्षा में साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स में कुल 49 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया था, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त किया.

सफल विद्यार्थियों में आयुष के अलावा पूर्णिमा कुमारी 90, शुभम कुमार 88, अर्णव आनंद 88, शुभम कुमार 80, शिल्पा कुमारी 83, प्रकृति राज 80 प्रतिशत अंक लाकर शामिल हैं. परिणाम आने के साथ ही स्कूल के सफल विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों में खुशी देखी गई. सफल विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा मिठाई खिलाकर बधाई दी गई.

निदेशक शीतल कुमारी एवं प्राचार्य परमानन्द ने सभी सफल बच्चों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कहा कि बच्चों का कठिन परिश्रम एवं शिक्षको का सफल निर्देशन का परिणाम है विवेकानंद विद्यालय के शत प्रतिशत बच्चों की सफलता. मौके पर शिक्षक सीताराम कुमार, हरेराम समेत अन्य शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे.

                                     - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments