Header Ads

Breaking News

Chemists and druggists Association की नई कमिटी गठित, 20 मई को भारत बंद सफल बनाने का निर्णय


Bihar News : Nawada : जिले के वारिसलीगंज प्रखंड सह नप मुख्यालय के उत्सव मैरेज हॉल में रविवार को Chemists and druggists Association की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजन कुमार ने की. मौके पर काफी संख्या में एसोसिएशन से जुड़े लोग मौजूद थे. 

बैठक में सर्वसम्मति से 20 मई को विभिन्न मांगों के समर्थन में All India association of Chemists and druggists द्वारा आहूत भारत बंद को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में ऑनलाइन दवा बिक्री पर प्रतिबंध लगाने, कॉरपोरेट द्वारा भारी डिस्काउंट बंद करने तथा नकली दवाओं से देश को बचाने की खातिर भारत बंद के निर्णय को सही करार दिया गया.  

तत्पश्चात स्थानीय केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्टस एसोसिएशन का गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से अजय कुमार सिन्हा को अध्यक्ष, सुरेश कुमार को सचिव, मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष, डॉ. हरेराम को उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार को उपसचिव, उपेंद्र कुमार को संगठन सचिव तथा सुरेंद्र कुमार को संरक्षक बनाया गया. 

Chemists and druggists Association, वारिसलीगंज के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किए जाने पर क्षेत्र के सामाजिक व राजनैतिक कार्यकर्ताओं, दवा कारोबारियों, स्वास्थ्य जगत से जुड़े लोगों तथा बुद्धिजीवियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की है.

मौके पर दवा विक्रेता संघ के सेवानंद सिंह, परवेज अख्तर, पंकज कुमार चौरसिया, योगेंद्र कुमार, महेश्वरी प्रसाद, रविंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, पवन कुमार, वेदप्रकाश, विजय चंद्र, राजेश कुमार आदि मौजूद थे.

Video देखें : 


                - चंद्रमौलि शर्मा / संतोष कुमार.

No comments