Header Ads

Breaking News

श्रीकांत-विभा डिग्री महाविद्यालय, बेगराजपुर, चैनपुरा में B.A, B.Sc सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए विद्यार्थियों को सुनहरा मौका

Bihar News : Nawada : नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड क्षेत्र के स्नातक सत्र 2026 - 30 में नामांकन कराने वाले विद्यार्थियों के लिए श्रीकांत - विभा डिग्री महाविद्यालय, बेगराजपुर, चैनपुरा एक महत्वपूर्ण विकल्प बनकर उभरा है. 

वारिसलीगंज प्रखंड मुख्यालय के थाना चौक से adani Cemant factory के बगल से चैनपुरा गांव होकर गुजरने वाली सड़क अथवा बाघीबरडीहा - पकरीबरावां मुख्य मार्ग के दोसुत मोड़ से श्रीकांत - विभा डिग्री महाविद्यालय जाने का रास्ता है. इस जगह का प्राकृतिक तथा शैक्षणिक वातावरण बरबस लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है. 

महाविद्यालय के निदेशक हरिशंकर प्रसाद उर्फ श्रीकांत सिंह ने बताया कि B.A, B.Sc. के सत्र 2026 - 30 पार्ट 1 व सेमेस्टर 1 में नामांकन के लिए इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन जल्द से जल्द करें. विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखकर महाविद्यालय में ऑन स्पॉट एडमिशन की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है. उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय में आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित प्रयोगशाला तथा अनुभवी व प्रशिक्षित प्राध्यापकों द्वारा वर्ग संचालन किया जाता है. वहीं विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप की भी सुविधा है.

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि श्रीकांत विभा डिग्री महाविद्यालय Magadh Univesity, Bodh Gaya से संबद्धता प्राप्त है जिसका कोड संख्या 583 है. उन्होंने महाविद्यालय में नामांकन संबंधी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7763927299 अथवा 9931070817 पर संपर्क करने की विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को सलाह दी. श्री कुमार ने नामांकन लेने वाले समस्त विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है.


Video देखें :



                                                 - चंद्रमौलि शर्मा.

                               

No comments