Header Ads

Breaking News

Warisaliganj के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेरपुर में आयोजित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में मिले सफलता के tips

 


Nawada जिला के वारिसलीगंज नगर परिषद अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेरपुर में शुक्रवार को समारोह पूर्वक अभिभावक - शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

 इस कार्यक्रम में सफलता के टिप्स दिए गए। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि इस विद्यालय में निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्वक शिक्षा दी जाती है। 


यहाँ योग्य एवं प्रशिक्षित शिक्षक , सभी आवश्यक गतिविधियों से युक्त परिसर , निःशुल्क पाठ्य पुस्तक ,छात्रवृत्ति , खेलकूद की सुविधा एवं शैक्षिक गतिविधि , पुस्तकालय , बालिकाओं के लिए नैपकिन , दिव्यांगों के लिए रैम्प एवं शौचालय तथा बालक - बालिकाओं के लिए अलग - अलग मूत्रालय तथा शौचालय की  व्यवस्था है। 

वहीं नवाचार एवं वैज्ञानिक सोच के प्रोत्साहन लिए Inspire award , शैक्षिक परिभ्रमण , सतत एवं व्यापक मूल्यांकन कार्य निरंतर जारी है। जबकि अभिभावकों के समक्ष चहक गतिविधियों का प्रदर्शन , निपुण अभियान के तहत वर्ग एक के लक्ष्यों के बारे में बातचीत , उम्र सापेक्ष अज्ञात पाठ में कम से कम चार - पांच सरल शब्दों से युक्त छोटे वाक्य पढ़ना तथा सरल जोड़ - घटाव करने जैसी गतिविधियों का संचालन किया जाता है।


 जानकारी प्राप्त कर विद्यालय के बच्चों एवं अभिभावकों में काफी खुशी देखी गयी। मौके पर अन्य लोगों के अलावा वार्ड 18 अध्यक्ष मुकेश कुमार , सचिव अशर्फी देवी , शिक्षक सुरेखा कुमारी , शारदा कुमारी , मोनिका गुप्ता , शिक्षा सेवक संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।

No comments